{"_id":"634714e3d9c9cc25115d27f4","slug":"five-industry-maps-pass-in-defense-corridor-objection-to-two-city-office-news-ali30250624","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस कॉरिडोर में पांच इंडस्ट्री के नक्शा पास, दो पर आई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस कॉरिडोर में पांच इंडस्ट्री के नक्शा पास, दो पर आई आपत्ति
विज्ञापन
डिफेंस कॉरिडोर में निवेशकों के स्तर से अपनी इंडस्ट्री निर्माण के लिए कवायद तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में अब तक सात निवेशकों ने यूपीडा में नक्शा आवेदन किए हैं, जिनमें से पांच नक्शे पास हो गए हैं, जबकि दो को आपत्ति के साथ वापस कर दिया गया है। अब इनके द्वारा नए सिरे से अपने संशोधित नक्शे आवेदन किए जाएंगे।
बता दें कि डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड में 24 निवेशक कंपनियों को प्लाट आवंटित हुए हैं। इनके द्वारा फैक्टरी निर्माण के लिए अभी तक सुविधाओं व संसाधनों का इंतजार किया जा रहा था। मगर अब वहां सड़क, बिजली, पानी आदि के इंतजाम यूपीडा द्वारा करा दिए गए हैं।
साथ ही, फैक्टरी निर्माण के लिए भी आवेदकों से कहा जा रहा है। इसी क्रम में अब तक तीन फैक्टरियों का निर्माण शुरू कराने के लिए उनकी नीव भी रख गई है। यूपीडा से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 7 निवेशकों ने अपनी फैक्टरी के नक्शा पास कराने के लिए दिए थे।
विज्ञापन
जिनमें से पांच के नक्शा पास कर दिए गए हैं। वहीं दो नक्शा कमियों के चलते आपत्ति लगाकर वापस किए गए हैं। इनसे संशोधित नक्शा कमियों को दूर कर मांगे गए हैं। जल्द ये दोनों नक्शे आएंगे, उन्हें पास किया जाएगा। इसके अलावा अन्य शेष निवेशकों से भी नक्शा पास कराने को लगातार यूपीडा व अन्य अधिकारियों के स्तर से संपर्क किया जा रहा है।