फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five hundred people are forced to drink dirty water for six mont

छह माह से पांच सौ लोग गंदा पानी पीने के लिए हैं मजबूर

Sat, 11 Jun 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Five hundred people are forced to drink dirty water for six mont
राय लवरिया में खराब पड़े हैंडपंप को दिखाते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर आठ सराय लवरिया पुलिस चौकी के सामने वाली गली में छह महीने से लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। पाइप लाइन से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। सरकारी हैंडपंप भी खराब पड़ा है, आसपास के मोहल्लों में लगे हैंडपंपों से पीला पानी आ रहा है। भीषण गर्मी में करीब पांच सौ लोग पानी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर का यह इलाका मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में शामिल हैं। इलाके में 40 साल पुरानी जर्जर पाइप लाइन से जलापूर्ति हो रही है। लीकेज के कारण घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पिछले छह महीनों से नलों में गंदा पानी आ रहा है। पानी के टैंकर की भी कोई व्यवस्था नहीं है। वार्ड में दो साल पहले अमृत योजना के तहत पानी की पाइप लाइन डाली गई थी, जिसको अभी तक टंकी से जोड़ा नहीं गया है। लोगों ने बताया कि पानी की किल्लत के चलते रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। पानी के इंतजाम में लोगों के काम धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

यह है स्थिति
- वार्ड 8 - सराय लवरिया (पुलिस चौकी के सामने वाली गली)
- वार्ड की आबादी 20 हजार।
- जलस्तर 200 से 250 फुट।
- वार्ड में 30 सरकारी हैंडपंप। आठ चालू हैं।
- वार्ड में एक भी सरकारी सबमर्सिबल नहीं।
- वार्ड में एक पानी की टंकी से जलापूर्ति।
- टीडीएस 500 से 700 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
- 40 साल पुरानी पाइपलाइन से जलापूर्ति।
- वार्ड में चार सरकारी ट्यूबवेल। सभी सही हालत में।
सराय लवरिया वार्ड में गंदे पानी की काफी समस्या है। स्मार्ट सिटी के तहत पूरे वार्ड को खोद दिया गया है। सराय लवरिया पुलिस चौकी के सामने वाली गली में कई बार हैंडपंप लगवाने के प्रयास किए गए। जल्द ही वहां हैंडपंप लगवाया जाएगा। गंदे पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों से शिकायत की जाती है, लेकिन समस्या को निस्तारण नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र किशोर, पार्षद
बोले अधिकारी
सराय लवरिया में पानी की समस्या है। टैंकर भेजकर इलाके में जलापूर्ति कराई जाएगी। जल्द ही समस्या को निस्तारित कराया जाएगा। - अनवर ख्वाजा, महाप्रबंधक जल
नगर निगम किस बात का ले रहा है बिल
छह महीने से इलाके में गंदा पानी आ रहा है। कोई सुनने वाला नहीं है। लोग साफ पानी के लिए परेशान हैं। अधिकारियों को कुछ दिखाई नहीं देता। - रविकांत वार्ष्णेय
.....................
इलाके में एक सरकारी हैंडपंप है, वह भी खराब है। वार्ड के अन्य हैंडपंपों में पीला पानी आता है। अगर पानी गंदा ही पीना है, तो निगम किस बात का बिल लेता है। - आकाश गुप्ता
इलाके में साफ पानी का भयंकर संकट है। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान हैं। गंदा पानी पीकर लोग बीमार पड़ रहे हैं। टैंकर की व्यवस्था भी नहीं है। - रेनूबाला

मोहल्ले में लगा सरकारी हैंडपंप खराब है। अधिकारी और पार्षद सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। कई बार शिकायत की जा चुकी है। बेहद परेशानी हो रही है। - अंबरवती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed