फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five drivers of roadways have weak eyes

अलीगढ़ : रोडवेज के पांच चालकों की आंखें निकलीं कमजोर

Sat, 23 Apr 2022 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Five drivers of roadways have weak eyes
चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के क्रम में शुक्रवार को परिवहन विभाग ने बुद्ध विहार बस अड्डा, रोडवेज वर्कशॉप व सूतमील चौराहे पर यातायात पुलिस के सहयोग से जागरूकता अभियान और कार्यशाला का आयोजन किया। यहां पांच चालकों की आंखें जांच में कमजोर पाई गईं। चश्मा लगाने के बाद ही ये चालक बस चला पाएंगे।
विज्ञापन

रोडवेज वर्कशॉप में चिकित्सा विभाग से आई सर्जन डॉ. केपी सिंह, नेत्र चिकित्सा अधिकारी संजीव राघव, महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मो. सोहेल अंसारी, ने 29 चालकों की आंखों का परीक्षण किया। पांच चालकों की आंखें कमजोर निकलीं, उनको चश्मा पहनने की सलाह दी गई। इस पर बिना चश्मा लगाए इन्हें बस की स्टेयरिंग थमाने के लिए मना कर दिया गया। एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने अवैध संचालन में 3 बस, 2 वैन, 2 जीप और 3 ऑटो के चालान काटे। चालक-परिचालक और यात्रियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान, एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी, यातायात निरीक्षक कमलेश कुमार, एआरएम वीके शुक्ला, एआरएम योगेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed