{"_id":"6497295d333eab4911042779","slug":"five-children-found-reached-gurugram-with-the-desire-to-visit-the-big-city-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बड़ा शहर घूमने की चाहत में गुरुग्राम पहुंचे पांच बच्चे बरामद, गांव के ही युवक संग गए थे पांचों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बड़ा शहर घूमने की चाहत में गुरुग्राम पहुंचे पांच बच्चे बरामद, गांव के ही युवक संग गए थे पांचों
Sat, 24 Jun 2023 11:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:05 PM IST
सार
कासिमपुर निवासी का 15 वर्ष का बेटा व उसकी 14 वर्ष की बहन, पड़ोसी की दो 17 व 15 वर्ष की बेटी और 12 वर्ष का बेटा घर से गायब हो गए थे। परिवार की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
गुरुग्राम से सकुशल बरामद पांचों बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में जवां के कासिमपुर से बृहस्पतिवार को अचानक गायब हुए पांच किशोर-किशोरियां बड़ा शहर घूमने की चाहत में गुरुग्राम पहुंच गए थे। उन्हें उनके गांव का ही गुरुग्राम में काम करने वाला एक युवक अपने साथ ले गया था। पांचों बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है और परिवार को सौंपे जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कासिमपुर निवासी का 15 वर्ष का बेटा व उसकी 14 वर्ष की बहन, पड़ोसी की दो 17 व 15 वर्ष की बेटी और 12 वर्ष का बेटा घर से गायब हो गए थे। परिवार की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी थी। इंस्पेक्टर जवां/प्रशिक्षु आईपीएस शैव्या गोयल, अपर इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम बच्चों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
इसी बीच शुक्रवार शाम इन पांचों में से सबसे छोटा बच्चा सिविल लाइंस पुलिस के सहयोग से घंटाघर पर मिल गया। जब उससे पूछताछ हुई तो उसने बताया कि शेष चारों गुरुग्राम में गांव के ही एक युवक के कमरे पर हैं। जो वहां पहले से काम करता है। उसने स्वीकारा कि हम पांचों उसी के साथ गुरुग्राम गए थे।
विज्ञापन
मगर वहां मुझे मां की याद आई, तो उन्होंने मुझे सुबह अलीगढ़ की बस में बैठा दिया। इस जानकारी पर पुलिस गुरुग्राम पहुंची और गांव के युवक के कमरे से चारों बच्चों को बरामद कर लिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बच्चे बिना परिवार को बताए घूमने के इरादे से गए थे। उन्हें परिवार को सौंपा जा रहा है।