फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fitness ended seven years ago, van carrying school children

अलीगढ़ : फिटनेस सात साल पहले ही खत्म फिर भी स्कूली बच्चों को ढो रही वैन

Thu, 28 Apr 2022 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fitness ended seven years ago, van carrying school children
सात साल पहले अनफिट होने के बाद भी स्कूली बच्चों को लेकर जाती वैन। - फोटो : CITY OFFICE
शहर में दौड़ रहे अनफिट निजी वाहनों में स्कूली बच्चे सफर कर रहे हैं। बुधवार को शहर में स्कूली बच्चों को लेकर दौड़ रहे इन वाहनों की पड़ताल की गई तो एक मारुति वैन (यूपी 80 एई 8899) ऐसी मिली, जिसकी फिटनेस सात साल पहले 03 फरवरी 2015 को समाप्त हो गई थी। इस गाड़ी का इंश्योरेंस 14 साल पहले 14 दिसंबर 2007 को खत्म हो गया था। इसके अलावा, विभिन्न वाहन भी बिना फिटनेस के चलते मिले। जर्जर हाल इन वाहनों की न तो फिटनेस जांची जा रही है और न ही कागज देखे जा रहे हैं। ऐसे में हादसा होने पर विभाग लकीर पीटता रह जाता है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के मोदी नगर में स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत ने बच्चों की सुरक्षा पर तमाम सवाल खड़े कर दिए थे। निजी स्कूल वाहनों में तय मानक व सुरक्षा उपायों का पालन नहीं किया जा रहा है। तय सीट से अधिक संख्या में बच्चों को बैठाया जाता है। इसके अलावा, परमिट वाले स्कूली वाहनों के अंदर सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हैं। दोपहर करीब एक बजे मैजिक वाहन (यूपी 81 बीटी 2408) जीटी रोड पर स्कूली बच्चों को लेकर जाती मिली। इस गाड़ी की फिटनेस 29 जनवरी 2022 को खत्म हो गई थी, जबकि 31 मार्च 2020 के बाद से टैक्स जमा नहीं हुआ है। जेल रोड पुल पर मारुति वैन (यूपी 81 बीई 1578) में तय संख्या से अधिक बच्चे बैठाए गए थे। इस गाड़ी की फिटनेस 29 जनवरी 2022 को खत्म हो गई थी। मैरिस रोड पर मारुति वैन (यूपी 81 एवी 5543 वैन) में 14 बच्चे बैठे मिले। इस वैन की फिटनेस 02 दिसंबर 2020 में खत्म हो गई थी। इंश्योरेंस भी 25 अप्रैल 2020 को खत्म हो गया था।
विज्ञापन

आरटीओ ने चलाया अभियान
अलीगढ़। आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन और एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी ने बुधवार सुबह सिकंदराराऊ में निरीक्षण किया। इस दौरान अमोल चंद्र पब्लिक स्कूल की चार वैन की फिटनेस समाप्त मिली। स्कूल प्रबंधक कोई कागजात नहीं दिखा पाया। इनका चालान करके एआरटीओ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। अलीगढ़ में बिना कागजात स्कूली बच्चों को ढो रही मैजिक को महुआ खेड़ा थाने में बंद कराया गया। शहर में आठ चालान किए गए, जिसमें एक मिनी बस, चार बड़ी बस और तीन मैजिक थे। इन वाहनों में फिटनेस सर्टिफिकेट और सुरक्षा के मानक नहीं मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानक के विपरीत एक भी स्कूली वाहन सड़क पर दौड़ता मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीएसए व डीआईओएस के माध्यम से प्रधानाध्यापक व प्रबंधकों को पत्र जारी किया जा रहा है। नियमों के बिना एक भी स्कूली वाहन न चलवाने की हिदायत भी दिलवाई जा रही है।
- अमिताभ चतुर्वेदी, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed