फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   first monsoon rain exposed claims of Aligarh Municipal Corporation

Aligarh News: मानसून की पहली बारिश ने ही खोल दी नगर निगम के दावों की पोल, हर ओर जलभराव

Sat, 01 Jul 2023 05:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 01 Jul 2023 05:35 AM IST
सार

नगर निगम द्वारा बारिश से पहले शहर में नाले-नालियों की सफाई के लिए वृहद अभियान चलाया गया था। करोड़ों रुपये खर्च कर इन नालों की साफ-सफाई कराई गई। वर्तमान में भी कुछ इलाकों में साफ-सफाई अभियान चल रहा है। लेकिन बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया।

विज्ञापन
first monsoon rain exposed claims of Aligarh Municipal Corporation
पानी के बीच से निकलती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बृहस्पतिवार रात से रुक रुक कर बारिश जारी है। मानसून की पहली बारिश ने ही अलीगढ़ नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। थोड़ी  बारिश से पूरा महानगर जलमग्न हो गया। जनप्रतिनिधियों के आवास के बाहर भी पानी भरा रहा, जो दोपहर तक निकल पाया। शुक्रवार को भी दिन में कई बार रुक रुक कर बूंदाबांदी हुई। धूप निकलने से उमस बढ़ गई। कई इलाकों में शाम तक जलभराव रहा। जिसने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दीं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात के बाद शुक्रवार तड़के अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह 10 बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए। इसके बाद दिन में कई बार बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटों में 30.6 एमएम बारिश होने का दावा किया है। दो जुलाई तक बारिश की संभावना बनी हुई है। 
विज्ञापन


सुरेंद्र नगर में जलभराव
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के सफाई अभियान की पोल खुली
नगर निगम द्वारा बारिश से पहले शहर में नाले-नालियों की सफाई के लिए वृहद अभियान चलाया गया था। करोड़ों रुपये खर्च कर इन नालों की साफ-सफाई कराई गई। वर्तमान में भी कुछ इलाकों में साफ-सफाई अभियान चल रहा है। लेकिन बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया। जलभराव ने नगर निगम के सफाई अभियान पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जनप्रतिनिधि के आवास के बाहर भी जलभराव
शिक्षक एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह के सुरेंद्र नगर स्थित आवास के बाहर शुक्रवार दोपहर तक जलभराव रहा। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर में नगर निगम के कर्मचारियों ने इलाके की सुध ली और पंप से पानी निकाला।


बारिश

क्रिकेटर रिंकू की गली में जलभराव
क्रिकेट के सितारे बने क्रिकेटर रिंकू सिंह के पुराने आवास वाली गोविला गैस गोदाम वाली गली में भी जलभराव हो गया। यहां के हालात तो ऐसे थे कि आवास से रामघाट रोड और स्वर्ण जयंती की ओर जाना मुश्किल हो गया। 

इन इलाकों में जलभराव
स्वर्ण जयंती नगर, कुलदीप बिहार, जयगंज, पला रोड, महेंद्र नगर, सुरेंद्र नगर, छावनी, नौरंगाबाद, डोरी नगर, कुंवर नगर, श्याम नगर, स्टेशन रोड, बैंक कॉलोनी, कृष्णापुरी, पुष्प बिहार कॉलोनी, घुडिया बाग, गूलर रोड, मसूदाबाद, रघुवीरपुरी, अचल रोड, सराय रहमान, सराय सुल्तानी आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed