फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   First e-bus will run from Khereshwar to Bauner, fare will be Rs 20

खेरेश्वर से बौनेर तक चलेगी पहली ई-बस, 20 रुपया होगा किराया

Tue, 04 Jan 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
First e-bus will run from Khereshwar to Bauner, fare will be Rs 20
राजा तिवारी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंगलवार शाम को शहर को दस इलेक्ट्रिक सिटी बसों की सौगात दी जाएगी। इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा के संचालन के लिए शहर में सबसे पहला रूट खेरेश्वर से लेकर बौनेर तक तय किया गया है। सर्वे के साथ-साथ इस रूट पर किराया भी तय किया गया है। खेरेश्वर से बौनेर तक 13.4 किलोमीटर का सफर लोग 20 रुपये में कर सकेंगे। रूट पर एक-दूसरे स्टॉपेज तक सफर करने के लिए कम से कम पांच रुपये चुकाने होंगे। तीन किलोमीटर तक के लिए न्यूनतम पांच रुपये चुकाने होंगे। इसके बाद का सफर दस रुपये में तय होगा। इसी क्रम में किराये की दर बढ़ती रहेगी। इस रूट पर सिर्फ ट्रायल के लिए बस का संचालन होगा।
लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर की तर्ज पर शहर के रूटों पर किराया तय किया जा रहा है। सबसे पहले ट्रायल के लिए खेरेश्वर से बौनेर तक पहली इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएगी। इस रूट पर प्रारंभिक स्थल से लेकर अंतिम स्थल तक का किराया 20 रुपये तय हुआ है। ई-सिटी बस का संचालन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत होगा। जिसका जिम्मा पीएमआई कंपनी को सौंपा गया है। इन बसों के चलने सेे लोगों का सफर सुगम होगा। जबकि इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग के लिए सारसौल चौराहे पर चार्जिंग बस स्टैंड का कार्य अंतिम चरणों में है। चार्जिंग प्वाइंट लगना बाकी है। इमारत व रैंप बनकर तैयार हो चुके हैं। उप्र सीएनटीएस जल निगम संस्था इस बस स्टैंड की इमारत बनाने का कार्य चार करोड़ 32 लाख रुपये में कर रही है। चार्जिंग बस स्टैंड पर 25 बसों के लिए रैंप, मरम्मत के लिए तीन रैंप बनाए जा रहे हैं। चार्जिंग प्वाइंट का कार्य पीएमआई कंपनी करेगी।
विज्ञापन

इन रूटों पर यहां होंगे स्टॉपेज
1- खेरेश्वर चौराहे से बौनेर तक - खेरेश्वर चौराहा, नादा पुल, सूत मिल चौराहा, तहसील तिराहा, रसलगंज चौराहा, गांधीपार्क बस अड्डा, दुबे का पड़ाव, एटा चुंगी चौराहा, धनीपुर मंडी, बौनेर तिराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2- हरदुआगंज चौराहा से मेहरावल तक - हरदुआगंज चौराहा, तालानगरी, क्वार्सी चौराहा, गांधी आई अस्पताल, दुबे का पड़ाव, गांधी पार्क बस अड्डा, रसलगंज, सूत मिल चौराहा, सारसौल फल मंडी और मेहरावल।
3- मडराक से मेडिकल कॉलेज - मडराक, मुकुंदपुर, राठी हॉस्पिटल, सासनीगेट चौराहा, हाथरस अड्डा, मदार गेट, गांधीपार्क बस अड्डा, रसलगंज चौराहा, तहसील तिराहा, तस्वीर महल, कलेक्ट्रेट, दोदपुर चौराहा और मेडिकल कॉलेज।
4- शिवदान सिंह कॉलेज से हरदुआगंज चौराहा तक - शिवदान सिंह कॉलेज, सासनीगेट, हाथरस अड्डा, मदार गेट, गांधी पार्क बस अड्डा, दुबे का पड़ाव चौराहा, गांधी आई हास्पिटल, क्वार्सी चौराहा, तालानगरी, हरदुआगंज चौराहा।
5- मंजूरगढ़ी से छर्रा अड्डा तक - महेशपुर तिराहा, धौर्रा माफी, क्वार्सी चौराहा, बाईपास, एटा चुंगी, नौरंगाबाद, छर्रा अड्डा पुल।
ये है किराया
खेरेश्वर से नादा पुल पांच रुपये, सूत मिल चौराहा दस रुपये, तहसील कोल दस रुपये, रसलगंज 15 रुपये, गांधीपार्क 15 रुपये, दुबे पड़ाव 15 रुपये, छर्रा पुल 15 रुपये, एटा चुंगी 15 रुपये, धनीपुर 20 रुपये और बौनेर पहुंचने के लिए 20 रुपये देने होंगे। अलग-अलग प्वाइंट से चढ़ने और उतरने के लिए दूरी के हिसाब से अलग-अलग किराया तय किया गया है। जिसमें अधिकतम तीन किलोमीटर तक का सफर पांच रुपये में किया जा सकेगा।

देर रात तक ई-बसों का इंतजार करते रहे अधिकारी
कमिश्नरी कार्यालय में ई-बसों का उद्घाटन प्रस्तावित है। पूजा-अर्चना करने के लिए पंडितजी तय कर दिए गए हैं। झंडी, पूजन सामग्री, फूल, माला, धूप, आरती, रोली-चावल आदि की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम के लिए कमिश्नर गौरव दयाल, सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर समेत अन्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान ने बताया कि शाम तक ई-बसें आनी थीं। लेकिन देर रात तक बसों का इंतजार भी करते रहे। उन्होंने बताया कि रात या सुबह तक बसों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी। इनकी संख्या कितनी है। इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed