फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   First corona positive patient found in Aligarh, administration came into action

अलीगढ़ में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज, हरकत में आया प्रशासन 

Thu, 09 Apr 2020 06:47 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 09 Apr 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
First corona positive patient found in Aligarh, administration came into action
कोरोना वायरस- सांकेतिक - फोटो : social media

जिले में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस बृहस्पतिवार को सामने आने से जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। 22 वर्षीय यह युवक फिरोजाबाद का रहने वाला है और जमाती है। फिरोजाबाद के ही 9 अन्य जमातियों के साथ वह गोविंद नगर की फैज मस्जिद में क्वारंटीन है। पहली जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजीटिव आने के बाद उसे बृहस्पतिवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मस्जिद से हटाकर जेडी आयुर्वेदिक एंड मेडिकल कॉलेज भांकरी के हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है।

विज्ञापन


वहीं, उसके 9 साथी जमातियों व इमाम आदि को छेरत के आइसोलेशन सेंटर में क्वारंटीन करा दिया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फैज मस्जिद व भुजपुरा क्षेत्र के हमजा मस्जिद में क्वारंटीन 10-10 जमातियों के स्वाब का नमूना लिया था और जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजा था। बुधवार को 18 जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली थी। दो जमातियों की रिपोर्ट नहीं आई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को फैज मस्जिद में क्वारंटीन फिरोजाबाद जिले के 22 वर्षीय जमाती की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद शहर में खलबली मच गई है। स्वास्थ्य विभगा के अधिकारी पुलिस प्रशासनिक टीम के साथ वहां पहुंच गए हैं। मस्जिद और आसपास के स्थानों को सैनिटाइज किया जा रहा है। सीएमओ ऑफिस को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। जमाती युवक के ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि 12 मार्च को अलीगढ़ आने के बाद से लेकर अब तक युवक कितने लोगों के संपर्क में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि फैज मस्जिद में क्वारंटीन 10 जमातियों में से नौ की रिपोर्ट नेगेटिव है। बाकी नौ जमाती स्वस्थ्य हैं। सभी जमाती फिरोजाबाद के निवासी है और 12 मार्च से अलीगढ़ में रह रहे हैं। मस्जिद के इमाम सहित संपर्क में आए करीब 11 लोगों को छेरत के आइसोलेशन सेंटर में भेजा जा रहा है। वहीं पॉजीटिव पाए गए युवक को जेडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।


डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए पूरा स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन लगा हुआ है। परंतु आज एक दुख भरी खबर मेडिकल कॉलेज से आई है। शाहजमाल गोविंद नगर इलाके के एक व्यक्ति की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। रिपोर्ट के अनुसार वह कोरोना पॉजीटिव है और उसके इलाज व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए सीएमओ को निर्देशित कर दिया गया है। लोगों से अपील है कि धैर्य व संयम का परिचय दें। घरों में रहें, लॉकडाउन का पालन करें। स्वयं को सुरक्षित रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed