फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   First convocation ceremony of Raja Mahendra Pratap Singh State University

प्रथम दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को: उपराष्ट्रपति-राज्यपाल कर सकते हैं शिरकत, वीसी को मिला नया आवास

Sat, 17 Aug 2024 09:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 17 Aug 2024 09:33 PM IST
सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को नये परिसर में ही किया जाएगा। समारोह में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को आमंत्रित करने की तैयारी हो रही है। 

विज्ञापन
First convocation ceremony of Raja Mahendra Pratap Singh State University
विश्वविद्यालय परिसर पर अपने आवास पर हवन करते वीसी चंद्रशेखर - फोटो : विश्वविद्यालय

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने 17 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित कुलपति आवास में हवन-पूजन कर प्रवेश किया। 

विज्ञापन


कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने बताया कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को नये परिसर में ही किया जाएगा। समारोह में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को आमंत्रित करने की तैयारी हो रही है। 
विज्ञापन


समारोह में सर्वाधिक अंक पाने वाले मेधावी छात्र/छात्राओं को पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न समिति के सदस्यों द्वारा तैयारी की जा रही है। नवीन सत्र में सभी कार्य नये परिसर से क्रियान्वित किए जाएंगे। इस वर्ष परास्नातक तक की कक्षाएं विवि के नवीन परिसर में संचालित होंगी। जिससे पठन-पाठन की सभी जरूरी सुविधाएं होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हवन पूजन में विवि के कुलसचिव अजय कृष्ण यादव, वित्त अधिकारी सुदर्शन कुमार, विवि समिति के सदस्य प्रो.आरएन चक्रवर्ती, प्रो.केडी वर्मा, प्रो.कृष्ण अग्रवाल, प्रो. शीबा, डॉ. रेखा कुमारी, उपसचिव कैलाश बिंद, प्रधान सहायक अजय यादव, रूप कुमार सिंह, अनिल कुमार और विष्णु शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed