फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Firing on young women

एकतरफा प्यार: युवतियों पर दिनदहाड़े फायरिंग, आरोपी को भीड़ ने दबोचकर धुना, पुलिस चौकी का किया घेराव

Fri, 13 Feb 2026 12:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 12:07 PM IST
सार

आरोपी ने तमंचे से युवतियों की ओर फायरिंग कर दी। इसी बीच रामघाट रोड पर रोडवेज बस आ गई, जिसकी आड़ लेते हुए युवतियां बाल-बाल बच गईं। हमले में एक युवती की कमर पर छर्रा लगा है।

विज्ञापन
Firing on young women
नरौना 12 नंबर चौकी पर एकत्रित भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

अतरौली के रामघाट-कल्याण रोड स्थित गांव नरौना 12 नंबर पर 12 फरवरी दोपहर करीब 12:00 बजे बाजार सामान लेने जा रहीं तीन युवतियों पर एक सिरफिरे ने फायरिंग कर दी। युवतियों ने एक आरामशीन में भाग कर जान बचाई। हमले में एक युवती की कमर पर छर्रा लगा है। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। भीड़ ने आरोपी को धर दबोचा और जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। गुस्साए लोगों ने चौकी का घेराव और रामघाट रोड पर जाम लगाने का भी प्रयास किया।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति मजदूरी करते हैं, उनके परिवार में भतीजे की बुधवार को सगाई हुई थी और रविवार को उसकी बरात जानी है। शादी वाले घर में रिश्तेदार भी जमा हैं। बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब 12 बजे उनकी छोटी बेटी अपनी शादीशुदा बड़ी बहन और परिवार की चचेरी बहन के साथ नरौना 12 नंबर बाजार से घरेलू सामान लेने जा रही थीं।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में स्वीकारा है कि वह एक युवती से एकतरफा प्रेम करता है, युवती उससे बात नहीं कर रही थी। इंस्ट्राग्राम ईडी पर मैसेज किया तो रिप्लाई नहीं मिला। इससे क्षुब्ध होकर हमला किया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।- राजीव द्विवेदी, सीओ अतरौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस आने से बचीं युवतियां
इसी दौरान नरौना 12 नंबर पर बैल्डिंग की दुकान करने वाला गनेश पुत्र नरोत्तम निवासी विधीपुर वहां आया और तमंचे से युवतियों की ओर फायरिंग कर दी। इसी बीच रामघाट रोड पर रोडवेज बस आ गई, जिसकी आड़ लेते हुए युवतियां बाल-बाल बच गईं। प्रत्यक्षदर्शी नबाव सिंह, मुरारी लाल आदि ने बताया कि आरोपी ने तमंचा को लोड करके दो गोली और चलाईं। तीनों युवतियों की घिग्गी बंध गई और वह पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्व. लेखराज सिंह की आरा मशीन में भागी, जहां लोगों ने शोर मचाते हुए हमलावर से युवतियों को बचाया।
हंगामा करते लोग
फायरिंग से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालु भी डर गए। आरोपी को भीड़ ने घेर लिया और धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। गुस्साए लोगों ने चौकी का घेराव कर लिया और रामघाट रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। एसओ अंकित सिंह, भाजपा नेता यज्ञपाल सिंह लोधी, शिशुपाल ठेकेदार आदि वहां पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में युवती के चाचा जोधा सिंह ने जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक गोली का छर्रा एक युवती की कमर पर लगा है, जिसका पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed