फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Firing on wedding processions carrying the bride one injured

Aligarh News: दुल्हन लेकर जा रहे बरातियों पर की फायरिंग, गोली लगने से एक घायल, दो गिरफ्तार

Mon, 27 Feb 2023 12:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 12:19 AM IST
सार

इगलास कस्बा के आरएस गार्डन में शादी थी। गांव बगसोई थाना सासनी से लड़की वाले भी यहीं थे। यहां डीजे न होने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दुल्हन लेकर जा रहे बरातियों पर फायरिंग की गई, जिसमें एक घायल हो गया।

विज्ञापन
Firing on wedding processions carrying the bride one injured
फायरिंग करने के आरोपी रवि व रोहित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इगलास कस्बा के आरएस गार्डन में शादी थी, जिसमें डीजे की व्यवस्था न होने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बिगड़ा गया कि अगले दिन सुबह दुल्हन लेकर लौट रहे बरातियों पर रास्ते में फायरिंग की गई। एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन


कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि आरएस गार्डन में गोंडा क्षेत्र के गांव रजावल निवासी विनोद कुमार की शादी थी। गांव बगसोई थाना सासनी से लड़की वाले भी यहीं थे। यहां डीजे न होने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बरात में दूल्हे का चचेरा भाई पवन, दीपक, दिगम्बर, डब्बू, हरीश, सौनू, बौबी आदि आए थे। ये सभी सुबह दुल्हन को विदा कराकर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


रास्ते में गांव भीलपुर पुलिया के पास लड़की पक्ष के रवि, प्रदीप, रोहित, शिवा व छोटे निवासी बसगोई थाना सासनी ने पीछा कर बरातियों की गाड़ी को रोक लिया और तमंचे से फायरिंग कर दी। मुंह पर गोली लगने से दीपक घायल हो गया। बरातियों ने मौके पर रवि को पकड़ लिया। घटना के संबंध में दूल्हे के चचेरे भाई पवन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक के खिलाफ विभिन्न थानों में लड़ाई-झगड़े के चार मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों को को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी व बाइक को कब्जे में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed