फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Firing on property dealer for not paying extortion money

Aligarh News: रंगदारी न देने पर प्रॉपर्टी डीलर पर की फायरिंग

Mon, 17 Mar 2025 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 17 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Firing on property dealer for not paying extortion money
गांव मदनपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर उमेश प्रधान पर कुछ लोगों शनिवार की रात फायरिंग की। आरोप है कि फायरिंग करने वालों ने व्हाट्स एप कॉल करके 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ वरुण कुमार सिंह का कहना है कि साक्ष्य के आधार पर जांच कर पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर के अनुसार 16 मार्च को दिन में व्हाट्स एप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि तुमने अभी शिवाला गांव में 22 बीघे जमीन खरीदी है। प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहे हो। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करना है तो 20 लाख रुपये दो। रुपये देने से मना करने पर उसने कॉल काट दी। इसके बाद आठ-दस कॉल और आईं तो उन्होंने उक्त नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया।
विज्ञापन


बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह अपने घर के गेट पर बैठे थे तभी दो लोग बाइक पर आए और उनके ऊपर फायर कर दिया। वह जान बचाकर घर के अंदर भागे। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed