फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Firing in SS North of Aligarh Muslim University, student shot

Aligarh Muslim University: एसएस नार्थ में हर्ष फायरिंग, छात्र को लगी गोली, हुआ घायल

Sat, 04 Nov 2023 09:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 04 Nov 2023 09:40 AM IST
सार

जख्मी छात्र रेहान एएमयू में बीए का छात्र है और मूलरूप से मुरादाबाद का रहने वाला है। घटना के समय वह खाना खाने हॉल से बाहर जा रहा था। छात्र को गोली लगने की सूचना पर प्रॉक्टर टीम और सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन
Firing in SS North of Aligarh Muslim University, student shot
एएमयू में फायरिंग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हमले के मुकदमे में जेल से जमानत पर रिहा होकर एएमयू के एसएस नार्थ हॉल पहुंचे पूर्व छात्र शोएब उर्फ याया व उसके साथियों ने शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे हर्ष फायरिंग कर दी। इस घटना में जांघ में गोली लगने से एक छात्र रेहान जख्मी हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


अदालत और पुलिस तमाम हिदायतों के बाद भी एएमयू इंतजामिया कैंपस में बाहरियों व पूर्व छात्रों की गतिविधियों को रोक नहीं पा रहा है। हमेशा की तरह इस बार भी जांच की बात कह रहा है। जख्मी छात्र रेहान एएमयू में बीए का छात्र है और मूलरूप से मुरादाबाद का रहने वाला है। घटना के समय वह खाना खाने हॉल से बाहर जा रहा था। छात्र को गोली लगने की सूचना पर प्रॉक्टर टीम और सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंच गई। घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इस दौरान फायरिंग करने के आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


 प्रॉक्टोरियल टीम ने सीसीटीवी की मदद से जांच की बात कही है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस विजय सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से छात्र जख्मी हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। आरोपी पूर्व छात्र शोएब उर्फ याया जेल गया था। वह शहर का ही रहने वाला है। वह शुक्रवार को देर शाम कैंपस में एसएस नार्थ हॉल पहुंचा और फायरिंग की। इससे कैंपस में दहशत में फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed