{"_id":"665e5f8593d4ec2c80058d97","slug":"firing-in-dispute-on-barhadwari-shrapnel-hit-young-mans-leg-aligarh-news-c-2-ali1009-404939-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बारहद्वारी पर विवाद में फायरिंग, युवक के पैर में लगे छर्रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बारहद्वारी पर विवाद में फायरिंग, युवक के पैर में लगे छर्रे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के देहलीगेट क्षेत्र में बारहद्धारी के पास रविवार रात दुकान के बाहर खड़े युवकों में विवाद के दौरान फायरिंग हो गई। इस दौरान दुकान पर खड़े एक युवक के पैर में छर्रे लगे हैं।
बताया गया है कि खैर रोड निवासी अनुज रविवार रात बाहरद्धारी स्थित दुकान पर खड़े होकर कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। वहां पहले से मौजूद युवकों से उसका विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दूसरे पक्ष ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। जिससे अनुज के पैर में छर्रे लग गए। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस आ गई और घायल को अस्पताल भेजा गया। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की है। पुलिस के अनुसार मामले में घायल का उपचार कराया गया है। किसी ने तहरीर नहीं दी है। बाकी जांच की जा रही है।
दो पक्षों में मारपीट के दौरान गर्भवती को पीटा
अलीगढ़। रोरावर क्षेत्र के महफूज नगर में रविवार रात दो पक्षों में मारपीट के दौरान गर्भवती को भी पीट दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
अफसर की पत्नी शमा ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा इमरान व देवर नासिर पड़ोस की दुकान पर सामान खरीदने गए थे। वहां किसी बात को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसी दौरान उन्होंने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। खबर पर शमा, अफसर, दूसरा बेटा रहीस, देवरानी नुसरत आदि मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी पीट दिया। इस दौरान पांच माह की गर्भवती नुसरत जख्मी हो गई। इसके अलावा अन्य सभी के भी चोट आई हैं। सीओ प्रथम के अनुसार इस मामले में शहबाज, नुरुद्दीन, जहीर, अफसर, असलम व इस्लाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।