फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Firing in AMU library creates panic

Aligarh: एएमयू में दो छात्र गुट भिड़े, फायरिंग, सुलेमान हॉल में कश्मीरी-यूपी के छात्रों में मारपीट

Wed, 05 Nov 2025 09:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 05 Nov 2025 09:10 PM IST
सार

एएमयू के सुलेमान हॉल में बुधवार देर रात दो छात्रों में मारपीट हुई है। जिनमें से एक छात्र कश्मीर का व दूसरा यूपी का है। आपस में हुई मारपीट के बाद कश्मीरी छात्र के समर्थन में काफी कश्मीरी छात्र देर रात प्रॉक्टर कार्यालय पहुंच गए थे।

विज्ञापन
Firing in AMU library creates panic
एएमयू - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के लाइब्रेरी परिसर में बुधवार शाम पार्किंग में वाहन खड़ा करने के विवाद में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। एक गुट के विधि छात्र अमजद अली ने दूसरे गुट पर फायरिंग करने व खींचकर ले जाने की कोशिश का आरोप लगाया है। प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। प्रॉक्टर-पुलिस जांच में फायरिंग व खींच ले जाने की कोशिश की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


एक तरफ से तहरीर देते हुए आंबेडकर हॉल के रहने वाले विधि छात्र अमजद अली ने बताया कि शाम पांच बजे वह लाइब्रेरी में अध्ययन करने के लिए पहुंचा था। यहां पर पार्किंग में अपना स्कूटर खड़ा कर रहा था। तभी दूसरे गुट के करीब छह सात लोग आ गए और गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। अमजद की घड़ी छीन ली और एक आरोपी ने उस पर कट्टे से फायर भी कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर से एसएस साउथ हॉल के बीए छात्र अर्शी बिलाल का कहना है कि वह जब लाइब्रेरी पार्किंग में पहुंचे तो उन पर अमजद अली ने छात्रों की दलाली करने का आरोप लगा दिया। इसी विवाद में मारपीट हुई। सूचना पर प्रॉक्टर टीम मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद अमजद अली व अर्शी बिलाल ने प्रॉक्टर कार्यालय के माध्यम से पुलिस को तहरीर दी है। एएमयू के डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. हशमत अली ने बताया कि रंजिश के चलते छात्रों के बीच मारपीट हुई है। दोनों ने तहरीर दी है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार जिस समय घटना हुई उस समय प्रॉक्टर टीम वहां थी। बाद में हमारी टीम ने भी जांच की। फायरिंग व खींच ले जाने सरीखे आरोपों की कहीं पुष्टि नहीं हुई। दोनों तहरीरों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।


सुलेमान हॉल में कश्मीरी-यूपी के छात्रों में मारपीट
एएमयू के सुलेमान हॉल में बुधवार देर रात दो छात्रों में मारपीट हुई है। जिनमें से एक छात्र कश्मीर का व दूसरा यूपी का है। आपस में हुई मारपीट के बाद कश्मीरी छात्र के समर्थन में काफी कश्मीरी छात्र देर रात प्रॉक्टर कार्यालय पहुंच गए थे। जिनके द्वारा कार्रवाई के संबंध में अपनी बात अधिकारियों के समक्ष रखी जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed