फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fireworks market will be decorated in Aligarh from October 25

Aligarh: 25 अक्तूबर से सजेगा आतिशबाजी का बाजार, लाइसेंस के लिए आ चुके हैं 200 आवेदन

Sun, 06 Oct 2024 10:43 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 10:43 AM IST
सार

हर साल दिवाली पर नुमाइश मैदान में आतिशबाजी बाजार सजता है। इसके लिए दुकानदार आवेदन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Fireworks market will be decorated in Aligarh from October 25
आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में 25 अक्तूबर से 9 नवंबर तक आतिशबाजी का बाजार सजेगा। दुकानदार अस्थायी बिक्री लाइसेंस एवं दुकानों का आवंटन पाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। अब तक 200 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।

विज्ञापन


हर साल दिवाली पर नुमाइश मैदान में आतिशबाजी बाजार सजता है। इसके लिए दुकानदार आवेदन कर रहे हैं। अब तक प्राप्त सभी आवेदनों को पुलिस, फायर एवं अन्य विभागों के अनापत्ति पत्र एवं जांच के लिए भेजा गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद दुकानों का आवंटन किया जाएगा। 
विज्ञापन


बाजार में दुकानदारों को जगह-जगह पानी से भरे ड्रमों के अलावा बालू के बोरों को रखवाना पड़ेगा। यहां दमकल की भी तैनाती होगी। वाहन पार्किंग के बाद ही ग्राहक आतिशबाजी बाजार में जा सकेंगे। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि आतिशबाजी बाजार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed