{"_id":"66f5412eb327c7bdd400afae","slug":"fireworks-market-in-aligarh-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हो जाओ तैयार, 24 अक्टूबर से 2 नवंबर तक लगेगा आतिशबाजी बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हो जाओ तैयार, 24 अक्टूबर से 2 नवंबर तक लगेगा आतिशबाजी बाजार
Thu, 26 Sep 2024 04:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:40 PM IST
सार
बच्चे हों या बड़े, आतिशबाजी का सभी को क्रेज रहता है। आतिशबाजी खरीदारी को लेकर सभी को आतिशबाजी बाजार का इंतजार रहता है। इस बार आतिशबाजी बाजार 24 अक्टूबर से लगेगा।
विज्ञापन
आतिशबाजी प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के नुमाइश मैदान स्थित गेस्ट हाउस में आतिशबाजी बाजार के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें 24 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आतिशबाजी बाजार लगाए जाने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि आतिशबाजी लाइसेंस के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल से ही शुरू कर दी जाए। जिससे सभी दुकानदारों के समय से लाइसेंस बन जाएं। वहीं पक्की दुकानों में रुकी हुई पीएसी को स्थानांतरित किया जाए। कहा कि बाजार के जर्जर मार्गों को दुरुस्त कराया जाए। कचरा और गंदगी साफ हो।
विज्ञापन
अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम, सीओ द्वितीय को आतिशबाजी दुकानदारों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह, जिला महामंत्री एम ए खान गांधी, युवा जिलाध्यक्ष संतोष वार्ष्णेय, उमेश गौड़, यश कुमार बाबा, मो शादाब, कमल गुप्ता, मो जाकिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन