फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fireworks market closed for not following safety standards

Aligarh: आतिशबाजी बाजार कराया बंद, नियमों का पालन करने के बाद शुरू हुई बिक्री

Wed, 30 Oct 2024 11:43 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 30 Oct 2024 11:43 PM IST
सार

खेतों में आतिशबाजी का बाजार लगाया गया। एसडीएम व सीओ ने बाजार का निरीक्षण किया तो सुरक्षा मानक पूरे होते नहीं दिखे। एसडीएम ने बिना सुरक्षा मानक के सजाए गए बाजार में पटाखों की बिक्री को रुकवा दिया।

विज्ञापन
Fireworks market closed for not following safety standards
चंडौस में लगता आतिश बाजी का बाजार - फोटो : संवाद

विस्तार

सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर अतरौली और जिरौली धूम सिंह में तहसील प्रशासन ने आतिशबाजी बाजार बंद करा दिया। पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी। नियमों का पालन करने के बाद ही बिक्री शुरू हो सकेगी। इसकी निगरानी के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


पुराना रामघाट रोड स्थित बसुआ वाले मंदिर के सामने खेतों में आतिशबाजी का बाजार लगाया जाता है। इस वर्ष भी यहां बाजार सजा। बुधवार को एसडीएम साहिल कुमार व सीओ सर्जना सिंह ने बाजार का निरीक्षण किया तो सुरक्षा मानक पूरे होते नहीं दिखे। एसडीएम ने बिना सुरक्षा मानक के सजाए गए बाजार में पटाखों की बिक्री को रुकवा दिया। पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। टेंट में लगे आतिशबाजी बाजार को हटाने के आदेश दे दिए गए। इसी प्रकार से गांव जिरौली धूम सिंह भी आतिशबाजी बाजार पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


एसडीएम साहिल कुमार ने बताया कि आतिशबाजी बाजार को कुछ समय के लिए बंद करा दिया है, ताकि सुरक्षा मानक पूरे किए जा सके। दुकानों के बीच की दूरी तीन-तीन फीट नहीं थी। आग बुझाने के संयंत्र नहीं थे। दुकानों में टिनशेड की जगह टेंट लगा था। दुकानें एल शेप में नहीं लगाई गईं। इसलिए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीओ सर्जना सिंह ने बताया कि आतिशबाजी बेच रहे दुकानदारों ने नियमों का पालन नहीं किया था। टेंट लगाकर बाजार लगाया जा रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है। दुकानें एल टाइप में लगानीं थीं और टीनशेड की छत बनानी थीं, ताकि आगजनी जैसी स्थिति न हो। दुकानों के आगे अनुमति पत्र चस्पा करना था, ताकि सही सूचना मिल सके। दुकानदारों ने इन नियमों का पालन नहीं किया, इसलिए बाजार बंद करा दिया है। नियमों का पालन करने के बाद दुकानदारों को आतिशबाजी बेचने की अनुमति बरकरार रहेगी। बिना लाइसेंस के आतिशबाजी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आतिशबाजी बाजार का किया शुभारंभ
कस्बा छर्रा में हर वर्ष लगने वाले आतिशबाजी का बाजार का बुधवार को शुभारंभ किया गया। शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष के पति लालू महाजन ने किया। इस बाजार में फायर बिग्रेड की टीम मौजूद रही तो वहीं दूसरी ओर एक पुलिस चौकी भी बनाई गई है।

चंडौस में आतिशबाजी 35 दुकानें लगीं
दिवाली के मौके पर चंडौस नगर पंचायत के खेल मैदान में आतिशबाजी का बाजार सज गया। जिसमें करीब 35 आतिशबाजी की दुकानें लगाई गईं। लोगों ने यहां जमकर पटाखे खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed