फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire in transport comany's godown

ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जला

Sun, 12 Jan 2020 09:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Fire in transport comany's godown
शाहकमाल रोड स्थित ऑटो पाटर्स गोदाम में लगी आग के बाद जला पड़ा सामान। - फोटो : CITY OFFICE
गांधी पार्क बस स्टैंड के पास स्थित शाहकमाल रोड गली में रविवार तड़के एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची चार दमकल की गाड़ियों ने साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा करीब 15 लाख रुपये का हार्डवेयर और कपड़े का माल जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

धनीपुर मंडी इलाके के रहने वाले नत्थीलाल पुत्र रामप्रकाश उपाध्याय निवासी गांधी पार्क थाना क्षेत्र की शाहकमाल रोड गली में ट्रांसपोर्ट कंपनी का गोदाम है। शनिवार रात को वह करीब 10 बजे गोदाम पर ताला लगाकर घर गए थे। रविवार तड़के चार बजे गोदाम के बराबर वाले मकान में रहने वाले फईम लघुशंका के लिए घर से बाहर आए। उन्होंने गोदाम में लगी आग से उठती लपटों को देख शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के अन्य लोग जाग गए। क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। फईम ने थाना पुलिस सहित कंपनी मालिक नत्थीलाल को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर चार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को तीन बार पानी भरकर लाना पड़ा। तब जाकर सुबह 7:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका। नत्थीलाल के मुताबिक गोदाम में हार्डवेयर सामान की 120 पेटियां, कपड़ों की 60 गठरियों सहित गोदाम में रखा अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। करीब 15 लाख के नुकसान की आशंका है। थाना गांधी पार्क इंस्पेक्टर के मुताबिक आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट की वजह सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed