फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire in transfarmer

अकबर मार्केट में ट्रांसफार्मर फटने से लगी आग, छह झुलसे

Tue, 12 Nov 2019 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Fire in transfarmer
ट्रांसफार्मर में लगी आग से झुलसी महिला। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के सिविल लाइंस इलाके के मेडिकल रोड स्थित अकबर मार्केट के सामने लगे ट्रांसफार्मर में सोमवार शाम को तेज धमाके के साथ आग लग गई। ट्रांसफार्मर फटने के साथ उसमें से निकले गर्म तेल से दो मीट विक्रेताओं सहित दो महिलाएं, एक युवती और एक टिर्री चालक झुलस गया। दुकान के बाहर सामान व दो बाइकों में आग लग गई। मौके पर चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने तत्काल घायलों को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां से एक महिला को गंभीर हालत के चलते दिल्ली रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंचीं दो दमकलों ने आग पर काबू पाया। घटना के चलते एक घंटे तक मेडिकल रोड जाम रहा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना शाम साढे़ पांच बजे करीब की है। मेडिकल रोड स्थित अकबर मार्केट के जायका रेस्टोरेंट के सामने लगे ट्रांसफार्मर में अचानक से किसी फॉल्ट के चलते तेज धमका हो गया। धमका होने के साथ ही उसमें भरा गर्म तेल मार्र्केट में मीट की दुकान चलाने वाले मो. राशीद निवासी सराय मियां, देहली गेट, अली अहमद निवासी जमालपुर, सिविल लाइंस सहित वहां से एक टिर्री में सवार होकर गुजर रहीं तराना बेगम निवासी धौर्रा, क्वार्सी, जैतून निवासी बारौढ़, हरदुआगंज, टिर्री चालक खलील अहमद निवासी रजानगर, क्वार्सी और पैदल जा रही युवती अतीफा अख्तर पुत्री अख्तर अली निवासी हमदर्द नगर बी, सिविल लाइंस के शरीर पर आ गिरा।
विज्ञापन

इससे यह सभी गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर राहगीरों में चीखपुकार मच गई। इधर, ट्रांसफार्मर ने तेज आग पकड़ ली। जिससे दुकान के बाहर रखे सामान व दो बाइकों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने जैसे-तैसे घायलों को वहां से निकालकर जेएन मेडिकल पहुंचाया। यहां घायलों की हालत देख डाक्टरों ने तत्काल उनका उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतीफा की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना स्थल पर पहुंची दो दमकलों ने क्षेत्र की बिजली कट कराकर पानी की छिड़काव कर ट्रांसफार्मर में लगी आग को शांत किया। इसी बीच बिजली विभाग की टीम भी सूचना मिलते ही पहुंच गई। थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अमित कुमार के मुताबिक ट्रांसफार्मर में तेज धमाका के साथ आग क्यों लगी इसका कारण अभी पता नहीं लग सका है। गंभीर रुप से घायल हुई अतीफा को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
बिजली विभाग की टीम ने शुरू कर की जांच
घटनास्थल पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने ट्रांसफार्मर में हुए धमाके के साथ लगी आग का कारण पता करने के लिए जांच शुरू कर दी है। प्रथमदृष्टया मामला ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने का सामने आ रहा है।

जाम को खुलवाने में छूटे पुलिस के पसीने
घटना के बाद मेडिकल रोड करीब एक घंटे के लिए जाम हो गया। जाम को खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। इलाका भी अंधेरे में डूब गया। देर रात को बिजली विभाग ने क्षेत्र की बिजली सुचारु की।

मेडिकल रोड़ पर ट्रांसफार्मर में लगी आग ।

मेडिकल रोड़ पर ट्रांसफार्मर में लगी आग ।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed