महानगर के देहलीगेट क्षेत्र के दवा बाजार फफाला में शनिवार सुबह दवा की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल बुलाकर एक घंटे के प्रयास में आग पर काबू पाया। इस आग में काफी नुकसान हुआ है।
क्वार्सी के धौर्रा माफी निवासी नदीम अहमद की फफाला के न्यू मेडिसिन मार्केट के बेसमेंट में ड्रग शॉप है।
सुबह सात बजे नदीम को उनके पड़ोसी ने फोन पर दुकान में आग लगने की सूचना दी। वे दुकान पर पहुंचे तो भीषण आग लगी थी। इस दौरान सूचना पर पुलिस आ गई और दमकल भी बुला ली गई। करीब एक घंटे के प्रयास में आग पर काबू पाया जा सका। इस आग में फर्नीचर, कुर्सी, टेबल, एसी, प्रिंटर के अलावा काउंटर में रखे 70 हजार रुपये नकद आदि सहित कई लाख का नुकसान हुआ है। इस दौरान अगल बगल की चार दुकानों में भी हल्का फुल्का नुकसान हुआ है। देहलीगेट इंस्पेक्टर ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगना माना गया है।