{"_id":"6653160e5f6e35f0460c3ad9","slug":"fire-broke-out-in-a-moving-roadways-bus-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चलती रोडवेज बस में लगी आग, खिड़कियों से कूद कर यात्रियों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चलती रोडवेज बस में लगी आग, खिड़कियों से कूद कर यात्रियों ने बचाई जान
Sun, 26 May 2024 05:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 May 2024 05:35 PM IST
सार
बस में आग लगने से सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में से निकलने के लिए यात्रियों ने राहगीरों की मदद ली और शीशे की खिड़कियों से कूद कर अपनी जान बचाई। दमकल ने आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया।
विज्ञापन
आग लगने पर बस से निकलता धुआं
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खैर थाना अंतर्गत अलीगढ़-पलवल-खैर हाईवे स्थित गांव सुजानपुर और गौमत चौराहे के बीच 26 मई की दोपहर शॉर्ट सर्किट से एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख बस में बैठी 60-70 सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने राहगीरों की मदद से खिड़कियों से कूद कर अपनी जान बचाई। पुलिस कंट्रोल रूम को बस में आग लगने की सूचना दी गई, जिस पर फायर ब्रिगेड कर्मी आग बुझाने के लिए पहुंचे। बस में आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध विहार डिपो की रोडवेज बस संख्या UP87T1966 नोएडा से 60-70 सवारियां लेकर अलीगढ़ की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस गांव सुजानपुर और गौमत चौराहे के बीच पहुंची, तभी अचानक बस में आग की लपटें उठने लगीं। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने आग लगने की सूचना रोडवेज बस चालक को दी। चालक ने बस को सड़क किनारे लगा दिया।
विज्ञापन
बस में आग लगने की जानकारी होते ही सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में से निकलने के लिए यात्रियों ने राहगीरों की मदद ली और शीशे की खिड़कियों से कूद कर अपनी जान बचाई। रोडवेज बस को जलता देख ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करने लगे, पर आग नहीं बुझी। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड के कर्मी पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। रोडवेज के चालक-परिचालक ने बताया कि चलती रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी।