{"_id":"65e4a485d0279681fe054870","slug":"fire-broke-out-in-a-moving-car-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चलती कार में लगी आग, खेत में उतार ले गया गाड़ी को, कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चलती कार में लगी आग, खेत में उतार ले गया गाड़ी को, कूद कर बचाई जान
Sun, 03 Mar 2024 09:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 09:55 PM IST
सार
मंडी रोड निवासी मांगेश कुमार शर्मा ने अपनी कार को सही कराया था। सुबह वह ट्रायल के लिए कार लेकर निकले थे। अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। इस पर वह कार को सड़क की पटरी से नीचे उतारकर एक खेत पर ले गए। तब तक बोनट से आग की लपटें निकलने लगीं। वह चालक सीट की खिड़की खोलकर नीचे उतर गए।
विज्ञापन
आग लगने पर कार से उठतीं लपटें
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
3 मार्च को अलीगढ़ रोड पर बालाजी गेस्ट हाउस के सामने कार के इंजन में आग लग गई। इस पर वह तत्काल कार को एक खेत पर ले गए। चालक और राहगीरों ने मिट्टी डालकर आग बुझाने की असफल कोशिश की। आग से कार जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मंडी रोड निवासी मांगेश कुमार शर्मा पुत्र लालता प्रसाद शर्मा ने 2 मार्च को अपनी कार का सही कराया था। 3 मार्च की सुबह वह ट्रायल के लिए कार लेकर निकले थे। अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। इस पर वह कार को सड़क की पटरी से नीचे उतारकर एक खेत पर ले गए। तब तक बोनट से आग की लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन
यह देखकर वह चालक सीट की खिड़की खोलकर नीचे उतर गए। इसके बाद खेत में से मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। राहगीर भी उनकी मदद में जुट गए। सूचना पर दमकल भी पहुंच गई लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। सीओ डॉ. केजी सिंह के अनुसार शार्टसर्किट के कारण आग लगी है।