{"_id":"643aafac6387b2fa2e05bdb5","slug":"fire-broke-out-in-a-closed-house-goods-worth-lakhs-burnt-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बंद मकान में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बंद मकान में लगी आग, लाखों का सामान जला
Sat, 15 Apr 2023 07:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 15 Apr 2023 07:38 PM IST
सार
घर का ताला लगा हुआ था। अचानक लोगों ने उनके मकान की ऊपरी मंजिल में कमरे से धुआं उठते देखा। इस पर पड़ोसी ने दमकल विभाग को सूचना दी। खबर पाकर मकान स्वामी खेत से भागते हुए घर पहुंचे तब तक आग विकराल हो चुकी थी।
विज्ञापन
आग बुझाता दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में अतरौली कस्बे के गाजीपुर तांगा अड्डा के निकट एक बंद मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जल गया। यह धीरेंद्र सिंह पुत्र रामप्रसाद का मकान है।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात करीब नौ बजे धीरेंद्र अपने खेतों पर फसल की रखवाली करने गए थे। घर का ताला लगा हुआ था। अचानक लोगों ने उनके मकान की ऊपरी मंजिल में कमरे से धुआं उठते देखा। इस पर पड़ोसी ने धीरेंद्र और दमकल विभाग को सूचना दी। खबर पाकर धीरेंद्र खेत से भागते हुए घर पहुंचे तब तक आग विकराल हो चुकी थी।
विज्ञापन
वहीं एफएसओ विजेंद्र सिंह दमकल कर्मियों के साथ पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गृहस्वामी के अनुसार आग में पूरा घरेलू सामान जल गया है।