{"_id":"6675c0e91dca60305405e84e","slug":"fire-breaks-out-in-wagon-of-goods-train-loaded-with-coal-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कोयले से लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, उठने लगा धुआं, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कोयले से लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, उठने लगा धुआं, मची खलबली
Fri, 21 Jun 2024 11:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:35 PM IST
सार
कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के इंजन से 14 वें वैगन में किसी तरह से आग लग गई और उससे धुआं उठने लगा। गार्ड अशोक मीणा ने टूंडला कंट्रोलर, अलीगढ़ स्टेशन के अलावा अग्निशमन विभाग को सूचना दे दी। जिस पर दमकल कर्मी व रेलवे कर्मी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
माल गाडी में भरे गोयले में लगी आग की सूचना पर पहुॅचे रेलवे अधिकारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर टूंडला से तुगलकाबाद जा रही कोयले से लदी मालगाड़ी की एक बोगी में 21 जून शाम करीब पांच बजे आग लगने से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में खलबली मच गई। आग की सूचना पर दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया।
विज्ञापन
कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के इंजन से 14 वें वैगन में किसी तरह से आग लग गई और उससे धुआं उठने लगा। गार्ड अशोक मीणा ने टूंडला कंट्रोलर, अलीगढ़ स्टेशन के अलावा अग्निशमन विभाग को सूचना दे दी। जिस पर दमकल कर्मी व रेलवे कर्मी मौके पर आ गए। इस बीच एहतियातन मालगाड़ी को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर मुख्य लाइन से लूप लाइन पर खड़ा करा लिया गया और ओएचई लाइन को बंद करा दिया गया। फिर उठ रहे धुएं पर दमकल कर्मियों ने पहुंचकर तत्काल काबू पा लिया।
विज्ञापन
आरपीएफ पोस्ट के कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि रेलवे अफसर जांच कर रहे हैं कि बोगी में आग किस कारण से लगी थी। हालांकि कोयल व पत्थरों के बीच घर्षण होने पर कई बार आग सुलग जाती है, संभावना है कि इसी तरह कोयले में आग लगी थी, फिर भी जांच जारी है। उन्होंने बताया कि मालगाड़ी में आग लगे होने से रेल संपत्ति को कोई हानि नहीं हुई है। इसके बाद मालगाड़ी को गंतव्य को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन