{"_id":"690e1f74266f584ae40e3db3","slug":"fire-breaks-out-in-scrap-warehouse-in-akrabad-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, नकदी और लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, नकदी और लाखों का सामान जलकर राख
Fri, 07 Nov 2025 10:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:04 PM IST
सार
कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग में जलकर रुपया और सामान राख हो गया। आग पर करीब एक घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने काबू पाया।
विज्ञापन
अकराबाद में कबाड़ गोदाम में लगी आग से उठतीं लपटें व धुआं।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अकराबाद कस्बा में जीटी रोड के निकट 7 नवंबर दोपहर कबाड़ के एक गोदाम में अचानक आग लग गई, जिससे गोदाम में भरा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग पर करीब एक घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने काबू पाया।
विज्ञापन
कस्बा निवासी अलीम का जीटी रोड के निकट कबाड़ का गोदाम है। आलिम ने बताया है कि दोपहर समय करीब 1:30 गोदाम के आसपास खड़ी झाड़ियों में आग लग गई, झाड़ियों से उठी आग की लपटें गोदाम तक पहुंच गई, जिसने शीघ्र ही विकराल रूप धारण कर लिया, आग से गोदाम में रखी 25 हजार रुपये की नकदी और करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हुआ है।
विज्ञापन