फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire breaks out in mobile charging point of North East Express

Aligarh: नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट में लगी आग, 40 मिनट खड़ी रही ट्रेन, मची अफरातफरी

Thu, 31 Aug 2023 07:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 31 Aug 2023 07:35 PM IST
सार

एक यात्री की तबीयत सही न होने पर चिकित्सकों की टीम उसका परीक्षण कर दवा दे रही थी। तभी ड्यूटी पर तैनात प्वाइंट्समैन मुकेश कुमार जादौन की नजर ट्रेन के कोच संख्या बी-5 पर गई। कोच से धुंआ उठ रहा था।

विज्ञापन
Fire breaks out in mobile charging point of North East Express
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के एसी पैनल कोच में जांच करते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के एसी पैनल कोच में गुरुवार को अचानक मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट में आग लग गई। इससे कोच से धुंआ उठने लगा। प्वाइंट्समैन ने अचानक कोच से धुंआ उठता देख सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को रुकवा लिया। जिससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन


कोच में जांच करते हुए
विज्ञापन


कोच में सवार यात्री भी किसी अनहोनी की आशंका में नीचे उतर आए। कुछ ही पल में रेलवे अफसर एवं कर्मचारी मौके पर आ गए और आग को बुझाया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 40 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। जांच-पड़ताल में सब कुछ सामान्य मिलने पर ट्रेन को कानपुर की ओर रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से कामाख्या जा रही गाड़ी संख्या 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 09:26 पर स्टेशन पहुंची। इस दौरान एक यात्री की तबीयत सही न होने पर चिकित्सकों की टीम उसका परीक्षण कर दवा दे रही थी। तभी ड्यूटी पर तैनात प्वाइंट्समैन मुकेश कुमार जादौन की नजर ट्रेन के कोच संख्या बी-5 पर गई। कोच से धुंआ उठ रहा था। यह देख उन्होंने डिप्टी एसएस राजाबाबू को बताया और ट्रेन को रुकवा लिया। ओएचई लाइन की आपूर्ति रोकी गई। अग्निशमन यंत्र की मदद से एसी पैनल एवं मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट में लगी आग को बुझाया गया। 

जहां आग लगी वह प्वाइंट

मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट में निकला था धुंआ
आरपीएफ पोस्ट के कमांडर राजीव वर्मा, एसआई धीरज चौधरी, जीआरपी एवं रेलवे के अफसर मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कोच में जांच-पड़ताल की। सब कुछ सामान्य मिलने पर ट्रेन को 10:05 बजे कानपुर की ओर रवाना किया गया। अफसरों ने बताया कि स्पार्किंग होने के कारण मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट में धुंआ निकल रहा था, जिसे बुझा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed