फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire breaks out in Mathura toll plaza toll workers rage many fire brigade on the spot

अलीगढ़ : मथुरा टोल प्लाजा में लगी भीषण आग, टोलकर्मियों में मची अफरा-तफरी, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां 

Sun, 16 May 2021 04:36 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 16 May 2021 04:36 PM IST
सार

कई दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। आग लगने से टोलकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
Fire breaks out in Mathura toll plaza toll workers rage many fire brigade on the spot
मथुरा टोल प्लाजा में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़-आगरा रोड पर मडराक स्थित टोल प्लाजा पर रविवार दोपहर टोल देने के लिए लेन नंबर-2 की केबिन के पास रुके ट्रक में अचानक आग लग गई। इससे चीनी लदा ट्रक आग की लपटों से घिर गया। टोल केबिन भी आग की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


इस पर चालक व केबिन स्टाफ ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। खबर पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। मगर तब तक ट्रक व उसमें रखा माल जलकर राख हो गया था। टोल केबिन में भी खासा नुकसान हो गया। करीब चार घंटे तक आगरा की ओर जाने वाला यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


अलीगढ़ से चीनी की बोरियां लादकर ट्रक संख्या आरजे-11 जीए-7809 आगरा जा रहा था। जैसे ही ट्रक मडराक टोल के लेन नंबर 2 के केबिन में पर्ची कटाने के लिए रुका तो उसके पहिये में आग लगी हुई थी। यह देख टोल स्टाफ ने ड्राइवर को आग लगने की जानकारी दी। इस पर ड्राइवर ने ट्रक स्टार्ट करते हुए केबिन से बाहर निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस इसी बीच ट्रक आग की लपटों में घिर गया और केबिन से बाहर भी नहीं निकल सका। इससे घबराया चालक ट्रक से कूदकर शोर मचाते हुए भाग खड़ा हुआ। वहीं, टोल कर्मी भी केबिन से भाग कर बाहर निकला और स्टाफ के सहयोग से आग बुझाने में जुट गया। मगर तब तक आग की लपटों से पूरा ट्रक घिर गया था और टोल केबिन भी उसकी चपेट में आ गया।

खबर पर थाना मडराक पुलिस व दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब आग बुझाने के प्रयास शुरू हुए। मगर तब तक ट्रक और उसमें भरा माल जलकर राख हो चुका था। हालांकि तब तक डीजल टैंक तक आग नहीं पहुंची। इस दौरान टोल केबिन में लगे सीसीटीवी, टिन शेड आदि जल गया।
एसओ मडराक राजीव कुमार के अनुसार ट्रक में आग लगी थी। चालक व अन्य स्टाफ बच गए। ट्रक के टायर में आग लगी थी। बाद में स्टार्ट करते समय शार्ट सर्किट से ट्रक में आग लगी है। तकनीकी जांच में सही कारण स्पष्ट होगा। काफी नुकसान हुआ है।
 

जाम लगा तो फ्री किए तीन लेन
दोपहर 2 बजे आग की खबर पर दमकल के साथ एसओ मडराक राजीव कुमार व सीएफओ विवेक शर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने टोल केबिन में फंसे ट्रक को आग बुझने पर जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया। इसके बाद भी आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। करीब चार घंटे तक यहां जाम के हालात बने रहे। इस पर अधिकारियों ने टोल अधिकारियों से वार्ता कर आगरा जाने वाले तीन लेन फ्री कराए। तब जाकर एक घंटे में आगरा मार्ग का यातयात सुचारू हो सका।

केबिन में रखी नकदी भी जल गई
आग की लपेट में आए लेन नंबर-2 के केबिन में कीमती सामान के साथ-साथ उसमें रखी दिन भर की नकदी भी जल गई। अब इसका हिसाब ऑनलाइन लगाया जा सकेगा कि उस केबिन में कितनी नकदी रखी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed