{"_id":"67d5de258dd21029d60e079a","slug":"fire-breaks-out-in-hardware-factory-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-100662-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हाईवेयर के कारखाने में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हाईवेयर के कारखाने में लगी आग
विज्ञापन
रोरावर थाना क्षेत्र के सीता एन्क्लेव स्थित एक हार्डवेयर कारखाने में शुक्रवार दोपहर शार्टसर्किट से आग लग गई। आग से कारखाने में रखा सामान जल गया। सूचना पर फायर बिग्रेड कर्मी और रोरावर थाना पुलिस पहुंच गई। आग पर काबू पाया गया।
फैक्टरी स्वामी उमेश कुमार गौतम के परिजनों ने बताया कि उनके मकान के बेसमेंट में बने कारखाने में हार्डवेयर का काम होता है। ऊपर की मंजिल में वे परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को वे रिश्तेदारी में गए थे।
अचानक दोपहर में बिजली की शार्टसर्किट से बंद कारखाने में आग लग गई। जिससे घरेलू व अन्य सामान जल गया। आग का धुआं और लपटों को देख काॅलोनी में अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायरबिग्रेड के कर्मी पहुंच गए। रोरावर थाने के पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। आग पर काबू पाया गया। पुलिस और दमकल की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।