{"_id":"67e5172f0216844287036381","slug":"fire-breaks-out-in-aligarh-mayor-prashant-singhal-hardware-factory-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मेयर की हार्डवेयर फैक्टरी में लगी आग, कर्मचारियों में मची भगदड़, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मेयर की हार्डवेयर फैक्टरी में लगी आग, कर्मचारियों में मची भगदड़, लाखों का नुकसान
Thu, 27 Mar 2025 02:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:45 PM IST
सार
अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल की फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग लगने से गत्ता, हार्डवेयर की पैकिंग जल गई है। आग प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से लगने का अंदेशा है।
विज्ञापन
आग को बुझाने पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी
- फोटो : स्वयं
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के बन्ना देवी थाना क्षेत्र के बरौला बाईपास पर मेयर की हार्डवेयर फैक्टरी में आग लग गई। शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से कई लाख का नुकसान हुआ है। आग को अग्निशमन कर्मियों ने बुझाया।
विज्ञापन
मेयर प्रशांत सिंघल की बरौला यूनिट में 26 मार्च को कर्मचारी काम में व्यस्त थे, तभी पैकेजिंग इकाई में गत्ते में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। यह देखकर कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। खबर पर थाना पुलिस व दमकल सहित फायरकर्मी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
करीब आधा घंटे के प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका। आग में गत्ता, हार्डवेयर की पैकिंग जलना बताया जा रहा है। कई लाख का नुकसान बताया गया है। सीएफओ अरविंद कुमार के अनुसार आग प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से लगने का अंदेशा है।
विज्ञापन