{"_id":"5ca4ac20bdec22141231fc78","slug":"fire-at-home-due-to-short-circuit-four-people-scorched-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में लगी आग, परिवार के चार लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में लगी आग, परिवार के चार लोग झुलसे
Wed, 03 Apr 2019 06:20 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 03 Apr 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ थाना सासनीगेट क्षेत्र के पला साहिबाबाद में एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए हैं। चारों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पड़ोसी योगेश वार्ष्णेय ने बताया कि मानिकचंद्र के घर में पीतल की मूर्ति की सफाई का काम होता है। दोपहर में मानिकचंद्र के परिजन काम कर रहे थे, इसी दौरान घर की बिजली की वायरिंग में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई और नीचे रखे मिट्टी के तेल ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
देखते-देखते आग इतनी बढ़ गई कि मानिकचंद्र, पत्नी प्रेमा, बेटी मंजू और परिवार की सदस्य नीरज देवी इसकी चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग व सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा। जांच के बाद ही घटना के कारणों की सही जानकारी हो पाएगी।