{"_id":"6705648ea8320d717f0e8bd8","slug":"fir-filed-for-stoning-laxman-in-ramlila-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रामलीला में लक्ष्मण को पत्थर मारने की दी तहरीर, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रामलीला में लक्ष्मण को पत्थर मारने की दी तहरीर, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Tue, 08 Oct 2024 10:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:28 PM IST
सार
रामलीला मंचन के दौरान किसी अराजक तत्व ने पत्थर मार दिया, जो लक्ष्मण का किरदार निभा रहे कलाकार के सिर में जा लगा, इससे वह घायल हो गए थे।
विज्ञापन
रामलीला में पत्थर से घायल लक्ष्मण
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ के नौरंगाबाद स्थित टीकाराम कॉलोनी में रामलीला मंचन के दौरान लक्ष्मण का किरदार निभा रहे कलाकार को पत्थर मारकर घायल कर देने के मामले में तहरीर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
6 अक्टूबर देर रात रामलीला मंचन के दौरान किसी अराजक तत्व ने पत्थर मार दिया, जो लक्ष्मण का किरदार निभा रहे कलाकार के सिर में जा लगा, इससे वह घायल हो गए। इस संबंध में 7 अक्टूबर को कमेटी ने एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट से शिकायत की। इसके बाद रात में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि मामले में रामलीला कलाकार की ओर से तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन