{"_id":"5f7f5f753b8e5850b87a5ec4","slug":"fir-against-six-farmers-for-burning-stubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने पर छह किसानों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने पर छह किसानों के खिलाफ एफआईआर
Fri, 09 Oct 2020 12:35 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
अकराबाद में जलती पराली।
- फोटो : ब्यूूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्य केंद्र पराली जलाने के मामले में छह किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। टप्पल में तीन, अतरौली में तीन किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। जबकि अकराबाद में एक किसान के खिलाफ तहरीर दी गई है।
उच्चतम न्यायालय व एनजीटी ने पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए खेतों में फसल अवशेष यानी पराली जलाने पर रोक लगा रखी है। प्रशासन व कृषि विभाग जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को जागरूक कर रहा है। इसके बावजूद इन अभियानों का असर नजर नहीं आ रहा है।
गत दिवस पराली जलाने के मामले में गांव बेना टप्पल निवासी गंगाप्रसाद पुत्र दर्याब सिंह, वीरेन्द्र सिंह पुत्र रिसाल, गांव मालव टप्पल निवासी जल सिंह पुत्र शेरा के खिलाफ टप्पल थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। इधर, गांव बिननेर अतरौली ओमप्रकाश, गांव नोरथा अतरौली निवासी यदुवीर पुत्र श्योराज व देवेंद्र पुत्र रामपाल के खिलाफ अतरौली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
तहसील कोल के मौजा गोपी के हलका लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने प्रेमपुर गांव स्थित एक खेत में पड़ी धान की पराली जलाने पर किसान के खिलाफ थाने में तहरीर दी। हलका लेखपाल नवल किशोर और राजस्व निरीक्षक सत्यपाल ने बताया कि थाना अकराबाद के गांव गोपी के मजरा प्रेमपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2 बजे एक किसान ने अपने खेत में पड़ी धान की पराली में आग लगा दी। धुआं देखकर वहां से निकल रहे लेखपाल और राजस्व निरीक्षक मौके पर पहुंचे। किसान से आग बुझाने के लिए कहा लेकिन किसान ने आग नहीं बुझाई। इस पर खेत मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।