{"_id":"6956afcbf53bdf5aa801c521","slug":"fir-after-three-months-of-live-in-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह लिव इन में रहे एक साथ: पहले प्यार, फिर तकरार.. अब एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह लिव इन में रहे एक साथ: पहले प्यार, फिर तकरार.. अब एफआईआर
Fri, 02 Jan 2026 03:03 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 02 Jan 2026 03:03 AM IST
सार
पहले दोनों एक शादी समारोह में संपर्क में आए, दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। युवती का आरोप है कि तीन माह पूर्व युवक ने फोनकर उसे गांव बुला लिया। दोनों घर में लिव इन में रहने लगे। युवती का आरोप है कि युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया है।
विज्ञापन
युवक-युवती में तकरार।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक युवक-युवती में पहले प्रेम हुए इसके बाद दोनों लिव-इन रह रहेने लगे। तीन माह से एक साथ रह रहे दोनों में तहरीर तक की नौबत आ गई। दोनों ने 12 दिन में दो बार रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने युवक पर यौन-शोषण, मारपीट करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
थाना पुलिस ने बताया है कि दोनों एक ही बिरादरी से हैं। युवती की युवक के गांव में रिश्तेदारी है और युवती जिला हाथरस की मूल निवासी है। परिवार 15 साल से गुरुग्राम में रह रहा है। एक साल पहले दोनों एक शादी समारोह में संपर्क में आए, दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। युवती का आरोप है कि तीन माह पूर्व युवक ने फोनकर उसे गांव बुला लिया। दोनों घर में लिव इन में रहने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि 12 दिसंबर को युवक की मां, बहन व उसके भाई ने उसे पीटा। तीन लाख रुपये लेकर घर से चले जाने के लिए कहा। 20 दिसंबर को पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोपी युवक पर पुलिस ने शांतिभंग करने की कार्रवाई की। 31 दिसंबर को फिर से युवती थाने पहुंच गई।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया है और अपने घर से रुपये लाने के लिए कहा। 30 दिसंबर की सुबह जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गईं है। मेडिकल परीक्षण में चोटें नहीं मिली हैं। मामले की जांच की जा रही है।