फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Finance company employee robbed of Rs 5.5 lakh

Aligarh: फाइनेंस कंपनी कर्मी से दिनदहाड़े साढ़े पांच लाख लूटे, लूट सीसीटीवी कैमरे में कैद, मुकदमा दर्ज

Thu, 13 Jun 2024 11:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 13 Jun 2024 11:28 PM IST
सार

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट बरौला इलाके में वसूली करता घूम रहा था। वह मधुवन कालोनी बरौला जाफराबाद की गली से निकल रहा था। तभी पैदल आए दो युवकों ने उसे रोका और तमंचा दिखाकर हाथापाई करते हुए बैग छीनकर भाग लिए।

विज्ञापन
Finance company employee robbed of Rs 5.5 lakh
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई लूट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

विज्ञापन

तथ्यों व सवालों के आधार पर लूट का शिकार कर्मचारी भी सवालों के घेरे में है। मूल रूप से भदेसी गांधीपार्क हाल निवासी रावणटीला निवासी प्रशांत कुमार उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट (सीआरओ) के तौर पर काम करता है। वह 13 जून को बरौला इलाके में वसूली करता घूम रहा था। दोपहर करीब सवा बारह बजे तक उसने तीन महिला समूहों की प्रमुखों से करीब साढ़े पांच लाख रुपये वसूलकर एकत्रित किए थे। इस दौरान उसने सबसे पहले गुड्डी नाम की महिला से, कुसुमलता नाम की महिला से और तीसरा पुष्पा नाम की महिला के घर से रुपये उठाए। तीसरी वसूली कर वह मधुवन कालोनी बरौला जाफराबाद की गली से निकल रहा था। 

विज्ञापन

लूट का शिकार प्रशांत कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी पैदल आए दो युवकों ने उसे रोका और तमंचा दिखाकर हाथापाई करते हुए बैग छीनकर भाग लिए। गली से बाहर आने पर वे एक बाइक पर सवार होकर भाग गए। बाइक को पहले से एक बदमाश स्टार्ट कर खड़ा था। करीब साढ़े बारह बजे हुई इस घटना की सूचना उसने अपने अधिकारियों को दी। अधिकारी मौके पर आए। वहां से काफी देर तक डायल-112 पर नंबर मिलाया। जब नंबर नहीं मिला तो वे पुलिस चौकी आईटीआई गए। वहां किसी के न मिलने पर फिर थाने पहुंचे। तब जाकर पुलिस हरकत में आई। 

सूचना पर एसपी सिटी, सीओ सहित पूरा अमला पहले मौके पर पहुंचा। फिर जांच पड़ताल के दौरान सर्विलांस व स्वाट टीम बुला ली गई। लूटे गए बैग में साढ़े पांच लाख रुपया होना बताया गया। देर शाम तक पुलिस ने प्रशांत से पूछताछ की। देर रात कंपनी के सहायक प्रबंधक कुलदीप कुमार की ओर से दी गई तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें रकम के अलावा कंपनी का मोबाइल जाने का भी उल्लेख किया है। प्रशांत से किए गए सवालों के आधार पर पुलिस घटना पर सवाल खड़े कर रही है। सीओ द्वितीय आरके सिसौदिया के अनुसार मामले में सीसीटीवी आदि साक्ष्य देखे जा रहे हैं।

पुलिस

सीसीटीवी में लुटेरे कैद, पर प्रशांत सवालों में उलझा 
इस घटना में एक सीसीटीवी पुलिस के हाथ लगा है। जिस गली में प्रशांत से बैग लूटा गया, उसके मुहाने पर बाइक सवार तीन नकाबपोश आकर खड़े हुए हैं। उनमें से दो बाइक से उतरकर गली में गए हैं और चंद सेकेंड बाद ही वे प्रशांत से बैग छीनकर बाहर आते पाए गए। फिर पहले से बाइक पर मौजूद युवक के साथ बाइक पर सवार होकर भाग गए। यह पूरा घटनाक्रम महज सात सेकेंड का है। मगर प्रशांत ने देर शाम तक जो जानकारियां दीं, उनमें वह खुद फंसता नजर आ रहा है। पहला तो यह कि वह अपने अधिकारियों को सूचना देकर मौके पर ही लेटा रहा। पंद्रह मिनट बाद जब अधिकारी पहुंचे तो वह मौके पर लेटा था। उसने पहले पैर में चोट की सूचना दी। 

मगर बाद में पता चला कि उसके कोई चोट नहीं है। उसका कहना था कि जब बदमाशों ने तमंचा दिखाया तो उसने उस पर हाथ मारा, जो उसके पैर पर गिरा। तीसरा ये कि अपनी सुबह की तीनों रिकवरी के दौरान बाइक सवार बदमाशों से मिलते जुलते युवकों से वह एक जगह मिला है। अब वे लोग बदमाश थे या कोई और, अभी इस पर तस्वीर साफ होना बाकी है। तीसरा उसने तीन मिनट का घटनाक्रम बताया था। मगर पूरी घटना सिर्फ सात सेकेंड की है। जो सीसीटीवी में कैद है। सबसे आखिरी बात ये कि यह रकम कंपनी के नियम के अनुसार बीमित है। इसलिए कंपनी को रकम को लेकर कोई चिंता नहीं है। फिलहाल देर रात उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। जांच व पूछताछ के लिए फिर से बुलाया गया है। उसके बाद ही तस्वीर साफ होगी।

पहले भी हुई हैं इस तरह की लूट
इस तरह की रिकवरी एजेंट या रकम को इधर से उधर पहुंचाने वाले एजेंटों संग शहर में पहले भी लूट हुई हैं। इनमें अपनों के द्वारा ही लूट कराना उजागर हुआ है। इसके पीछे मूल वजह यही निकली है कि रकम बीमित थी। इसलिए लूट रची गई। इसके चलते भी इस तरफ पुलिस का ध्यान जा रहा है। बाकी सच जांच में सामने आएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed