फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Film Attack will be shot on Dhanipur airstrip from today

आज से धनीपुर हवाई पट्टी पर होगी अटैक फिल्म की शूटिंग

Sat, 20 Feb 2021 01:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Film Attack will be shot on Dhanipur airstrip from today
आज से धनीपुर हवाई पट्टी पर अभिनेता जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म अटैक की शूटिंग शुरू होगी। 22 फरवरी तक शूटिंग चलेगी। इस दौरान तीन दिन तक यहां से फ्लाइंग एकेडमी की ओर से संचालित उड़ानों को बंद रखा जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से अभिनेता व उनके साथ की अभिनय टीम के निजी सुरक्षा कर्मियों सहित जिला पुलिस के भी सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। आम जनता को हवाई पट्टी के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के लिहाज से पूरे इंतजाम कर लिए हैं। हवाई पट्टी पर एंबुलेंस से लेकर फायर ब्रिगेड तक की गाड़ियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

धनीपुर हवाई पट्टी पर यह पहली बॉलीवुड फिल्म शूट होने जा रही है। शासन ने भी इसे प्रमुखता दी है। दरअसल, यूपी के नोएडा में फिल्म सिटी बसाने पर प्रदेश सरकार का जोर है। इसको लेकर बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई तक गए थे। वहां कई सुपरस्टर्स के साथ ही निर्माताओं से भी मुलाकात की थी। इसके बाद जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक की शूटिंग यहां होने जा रही है। निर्माता लक्ष्य राज आनंद ने इसके लिए उप्र शासन को पत्र लिख अनुमति ली है। इससे पहले बीते सप्ताह जॉन अब्राहम ने गुरुग्राम की सड़कों पर बाइक पर स्टंट करते हुए फिल्म के कई सीन की शूटिंग की थी। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और रकुलप्रीत सिंह जैसी सुपरस्टार अभिनेत्रियां भी अभिनय कर रही हैं। इस साल ईद पर यह फिल्म रिलीज होनी है। शासनादेश के मुताबिक हवाई पट्टी को इस प्रकार की शूटिंग के इस्तेमाल के लिए एक हजार रुपये प्रतिदिन के किराए पर दिया गया है। अगर, वहां पर निर्माता रनवे पर जहाज उतारने या उड़ान भरने या हैंगर का इस्तेमाल करते हैं तो उसके लिए अलग से तय रकम देनी होगी।
विज्ञापन

इन फिल्मों में भी बड़े पर्दे पर दिखा था अलीगढ़
इससे पहले अलीगढ़ में मेरे महबूब, नई उम्र की नई फसल, अलीगढ़, मजाज, बृज भूमि और लल्लूराम जैसी बड़ी फिल्मों की शूटिंग हुई है। इन फिल्मों ने बड़े पर्दे पर अच्छा नाम और पैसा कमाया था। अलीगढ़ फिल्म के बाद अब अटैक जैसी बड़ी फिल्म की शूटिंग यहां होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटैक फिल्म की शूटिंग आज से शुरू होने जा रही है। आज से शूटिंग के चलते 22 फरवरी तक यहां से उड़ाने रद्द रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
- विनीत कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी धनीपुर हवाई पट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed