फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fighting firing three injured including student for not deciding in the case in aligarh

अलीगढ़ : मुकदमे में फैसला न करने पर मारपीट, फायरिंग, छात्रा समेत तीन घायल

Sat, 25 Dec 2021 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 01:38 AM IST
सार

सासनीगेट की एडीए कॉलोनी में देर रात की घटना, हमलावर फरार। पीड़ित पक्ष का दो साल से चल रहा है कोर्ट में मुकदमा, थाने में शिकायत के बाद हमले का आरोप। 

विज्ञापन
Fighting firing three injured including student for not deciding in the case in aligarh
demo pic

विस्तार

थाना सासनीगेट क्षेत्र की एडीए कॉलोनी में शुक्रवार देर रात पड़ोसी हमलावर ने दंपती व उनकी बेटी के साथ मारपीट की और तमंचे से फायरिंग कर डाली। तीनों छर्रे लगने से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर छेड़छाड़ के एक मुकदमे में फैसले को दबाव बना रहा था और धमकी दे रहा था। पीडि़त पक्ष शाम को ही थाने में शिकायत कर घर लौटा था। इसके कुछ ही देर बाद यह घटना हुई। पीडि़त पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


एडीए की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी एक परिवार की नाबालिग बेटी संग वर्ष 2019 में पड़ोस में रहने वाले साहिल भारद्वाज उर्फ कान्हा ने छेड़छाड़ कर दी थी। इस मामले मे पीडि़त पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। आरोप है कि आरोपी युवक पुराने मुकदमे में फैसले के लिए दबाव बना रहा था। शाम को पीडि़त छात्रा कोचिंग के लिए जा रही थी तभी नामजद युवक ने उसे रोक कर धमकाया।
विज्ञापन


छात्रा ने घर आकर परिजनों को जानकारी तो वे थाने में शिकायत लेकर पहुंच गए। आरोप है कि जैसे ही छात्रा अपने माता-पिता के साथ घर पहुंची तभी आरोपी युवक घर में घुस आया और छात्रा की मां का हाथ पकड़कर बाहर खींच लाया। विरोध पर गाली-गलौच करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपी तमंचे से धमकाता रहा और फिर गोली चला दी। बीच-बचाव करने पर छात्रा व उसके पिता के साथ भी मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर डाली। इसमें तीनों छर्रे लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच शोर-शराबे पर आरोपी युवक वहां से भाग गया। तीनों घायलों को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां से उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। सासनीगेट के प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से ही विवाद चला आ रहा है। मामले में छात्रा की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी हमलावर घर से फरार है तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed