{"_id":"5ecd727c8ebc3e90941e5609","slug":"fighting-and-stone-pelting-between-two-communities-for-removing-bike-harduaganj-news-ali234616634","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक निकालने को लेकर दो समुदायों के बीच मारपीट, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक निकालने को लेकर दो समुदायों के बीच मारपीट, पथराव
विज्ञापन
झगडे के बाद ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : HARDUAGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदुआगंज थाना क्षेत्र के बरौठा गांव में मंगलवार की सुबह बाइक निकालने को लेकर हुए विवाद में दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ जिसमें 7 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को पं. दीनदयाल संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में फोर्स तैनात है।
बताते हैं कि चार दिन पहले बाइक टकराने को लेकर बरौठा की राशन डीलर विमला देवी के बेटे जुगेंद्र पुत्र ओमप्रकाश का दूसरे समुदाय के युवक से विवाद हुआ था। लोगाें ने उस समय झगड़ा शांत करा दिया था। आरोप है कि मंगलवार की सुबह जुगेंद्र अपने साथी जयप्रकाश पुत्र बाबूलाल के साथ गैस सिलिंडर भरवाने हरदुआगंज जा रहा था। इसी दौरान दूसरे समुदाय के युवकों ने तंज कसा। विरोध करने पर जुगेंद्र व जयप्रकाश को पीटा।
दोनों ने घर पहुंचकर जानकारी दी। कुछ देर बाद ही यह झगड़ा सामुदायिक रंग में रंग गया। दोनों पक्ष से मारपीट, पथराव शुरू हो गया। आधा घंटे तक जमकर बवाल हुआ। अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागे। सामुदायिक झगडे़ की सूचना पर फोर्स गांव पहुंच गया। मामले में पुलिस ने करीब 35 लोगों पर लॉकडाउन उल्लंघन, शांतिभंग तथा महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। जुगेंद्र पक्ष की ओर से आठ नामजद समेत 15 अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
दोनों पक्ष में पहले से विवाद था। मंगलवार की सुबह सिलिंडर लेने जा रहे युवकों पर दूसरे पक्ष के युवकों ने कमेंट किया जिसके बाद दोनों पक्ष में मारपीट और पथराव हुआ। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने में पुलिस जुट गई है।
अतुल शर्मा, एसपी ग्रामीण।