{"_id":"5d599b5c8ebc3e89a66e9aa9","slug":"fight-with-women-at-court-permises-aligarh-news-ali211225935","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में तारीख पर आई महिला के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में तारीख पर आई महिला के साथ मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवानी परिसर में शनिवार को तारीख पर आई एक युवती के साथ उसके ससुरालियों ने मुकदमा वापसी का दबाव बनाते हुए मारपीट कर दी। देहली गेट के बनियापाड़ा निवासी युवती की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने युवती के ससुर और उसकी ननद के ससुर के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, अभद्रता का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देहली गेट के बनियापाड़ी निवासी युवती ने बताया कि उसकी शादी 9 दिसंबर 2018 को एटा निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुरालियों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मार्च में पति हनीमून पर ले जाने के बहाने दार्जिलिंग ले गया। वहां जान से मारने की कोशिश की। जैसे-तैसे वहां से जान बचाकर लौटी तो फिर से ससुराल में लाकर पिटाई की। इस मामले में पति सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रखा है। शनिवार को मुकदमे की कोर्ट मेें तारीख पड़ी। इस पर अपनी मां के साथ कोर्ट पहुंची तो वहां ससुर और ननद का ससुर खड़े मिले। उन दोनों ने पहले तो मुकदमा वापसी की मांग की। इंकार करने पर मारपीट और छेड़खानी कर दी। बमुश्किल वहां मौजूद लोगों ने हमें बचाया। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस को आरोपी ससुर और ननद के ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार युवती की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।