{"_id":"698f108f641bf6cca90f1fc8","slug":"fight-over-delay-in-serving-food-to-the-bride-and-groom-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दुल्हा-दुल्हन के खाने में हुई देरी, बराती और हलवाई भिड़े, दोनों को थाने ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दुल्हा-दुल्हन के खाने में हुई देरी, बराती और हलवाई भिड़े, दोनों को थाने ले गई पुलिस
Fri, 13 Feb 2026 05:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 13 Feb 2026 05:23 PM IST
सार
जयमाला के बाद दुल्हा- दुल्हन खाना खाने बैठे तो उसमें देरी होने पर हलवाई से खाना लगाने के लिए कहा- इस पर उसने कहा कि मैं हलवाई हूं, वेटर से कहो इसी बात पर मारपीट हो गई।
विज्ञापन
गंगीरी कोतवाली
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगीरी कस्बा में शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन के खाने के सामान में देरी होने पर बराती और हलवाई के बीच मारपीट हो गई। पुलिस दोनों को थाने ले गई।
विज्ञापन
गंगीरी के गंगा सिंह की बेटी की 12 फरवरी को बरात आई थी, जयमाला के बाद दुल्हा- दुल्हन खाना खाने बैठे तो उसमें देरी होने पर अलीगढ़ के पला रोड निवासी मुकेश कुमार ने वहां से गुजर रहे कस्बा के ही हलवाई अवधेश को पकड़ लिया और खाना लगाने के लिए कहा- इस पर उसने कहा कि मैं हलवाई हूं, वेटर से कहो इसी बात पर विवाद होने पर मुकेश ने हलवाई से हाथापाई की तो हलवाई के साथी वहां आ गए और मुकेश को धुन दिया।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई, जहां बाद में दोनों में समझौता हो गया। एसआई देवेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने पर दोनों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन