{"_id":"68297ab303497e61a00a6c5e","slug":"fight-between-mbbs-student-and-advocate-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: होटल आने में हुई देरी तो अधिवक्ता ने दे दी गाली, एमबीबीएस छात्रा ने मार दी चप्पल, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: होटल आने में हुई देरी तो अधिवक्ता ने दे दी गाली, एमबीबीएस छात्रा ने मार दी चप्पल, यह है मामला
Sun, 18 May 2025 11:44 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 18 May 2025 11:44 AM IST
सार
एमबीबीएस छात्रा का एक मुकदमा अदालत में लंबित है। मुकदमे में मदद के नाम पर अधिवक्ता से मुलाकात हुई। बातों में लगाकर उसने छात्रा का शोषण शुरू कर दिया। वह उसे कभी न कभी किसी न किसी बहाने होटल बुलाने लगा।
विज्ञापन
अधिवक्ता व छात्रा में होती मारपीट
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के बन्नादेवी में आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल के बाहर 17 मई शाम एमबीबीएस छात्रा व अधिवक्ता में जमकर मारपीट हो गई। छात्रा ने पहले जूते हाथ में लेकर हमला किया। बचाव में अधिवक्ता ने भी मारपीट की। इसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कभी न कभी किसी न किसी बहाने होटल बुलाने लगा...
बन्नादेवी की रहने वाली एक युवती एम्स से एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा है। किसी प्रकरण में उसका एक मुकदमा अदालत में लंबित है। इसी मुकदमे में मदद के नाम पर उसकी अधिवक्ता से मुलाकात हुई। बातों में लगाकर उसने छात्रा का शोषण शुरू कर दिया। वह उसे कभी न कभी किसी न किसी बहाने होटल बुलाने लगा।
विज्ञापन
होटल आने में हुई देरी तो गाली दे दी...
17 मई को भी उसने इसी तरह बातचीत के बहाने बुलाया। उसके आने में कुछ देरी हुई तो आरोप है कि अधिवक्ता ने गाली दे दी। इसी बात पर विवाद होते ही होटल के बाहर युवती व अधिवक्ता में मारपीट हो गई। विवाद तब बढ़ा, जब युवती ने पहले अधिवक्ता को चप्पल मार दी। सीओ द्वितीय राजीव द्विवेदी के अनुसार दोनों को थाने लेकर आया गया है। तहरीर देने की बात कही गई है। अभी दोनों में बात चल रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन