फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fight between electricity department team and traders

Aligarh: फैक्टरी का कनेक्शन काटने को लेकर हुआ विवाद, हंगामा, व्यापारी-जेई के बीच हाथापाई-मारपीट

Mon, 15 Dec 2025 01:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 01:50 PM IST
सार

मामले में व्यापारी की तहरीर पर जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विभाग ने जेई के खिलाफ जांच शुरू करा दी है। वहीं जेई की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Fight between electricity department team and traders
थाने में पुलिसकर्मी से बात करते व्यापारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ महानगर के सासनी गेट पला रोड गोपालपुरी की एक फैक्टरी का कनेक्शन काटने को लेकर हुए विवाद में व्यापारी-जेई के बीच हाथापाई-मारपीट तक हो गई। इस पर बिफरे तमाम व्यापारी व भाजपाई थाने पहुंच गए। घंटों हंगामा किया। इस बीच जेई से थाने में खींचतान-नोकझोंक तक हुई। बाद में अधिकारियों ने बात संभाली। फिलहाल व्यापारी की तहरीर पर जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विभाग ने जेई के खिलाफ जांच शुरू करा दी है। वहीं जेई की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

थाने में धरना देते व्यापारीघटनाक्रम के अनुसार स्वतंत्र प्रकाश वार्ष्णेय की गोपालपुरी में प्रकाश इंजीनियरिंग के नाम से फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि उनका 60 किलोवाट का कनेक्शन है। जिसका बिल जमा करने की अंतिम तारीख 22 दिसंबर है। मगर सासनी गेट सब स्टेशन पर तैनात जेई पतंजलि उपाध्याय टीम के साथ 15 दिसंबर सुबह उनकी फैक्टरी पर आ गए और उनका विद्युत कनेक्शन काटने लगे। जिसका उनके द्वारा विरोध किया गया तो जेई और उनकी टीम के लोगों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


व्यापारी ने यह भी आरोप लगाया कि जेई पूर्व में भी उनसे रिश्वत ले चुके हैं व बार-बार रिश्वत मांगते हैं। इस जानकारी पर कुछ ही देर में वहां सासनी गेट औद्योगिक संघ के पदाधिकारी यतेंद्र वाईके सहित तमाम व्यापारी आ गए। उनसे भी जेई की नोकझोंक हुई। बाद में दोनों पक्ष एकत्रित होकर थाने पहुंच गए। जहां व्यापारियों के समर्थन में भाजपा नेता विवेक सारस्वत, सुबोध स्वीटी, संजय गोयल की अगुवाई में तमाम भाजपाई भी पहुंच गए। उन्होंने वहां जेई पर मारपीट अभद्रता व रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच थाने में भी जेई से व्यापारियों की खींचतान व नोकझोंक हो गई। बाद में व्यापारी व भाजपाई थाने में धरना देने लगे। विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस खबर पर वहां सीओ प्रथम मयंक पाठक व प्रभारी एसई मो.इमरान भी पहुंच गए। करीब दो बजे तक चले घटनाक्रम के बाद वहां जेई के खिलाफ स्वतंत्र प्रकाश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। तब जाकर हंगामा शांत हुआ। वहीं जेई की ओर से भी खुद के साथ अभद्रता, धक्कामुक्की व धमकी देने की तहरीर दी गई। जिस पर जांच की जा रही है। सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जेई के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है।

जेई पतंजलि उपाध्याय के खिलाफ लगे आरोपों के क्रम में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। उस जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी।-मो.इमरान, प्रभारी एसई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed