फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fight at khereshwar, two people injured

खेरेश्वर मंदिर पर चाट पकौड़ी वालों के बीच पथराव, दो लोग घायल

Fri, 12 Mar 2021 01:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
fight at khereshwar, two people injured
लोधा क्षेत्र में खेरेश्वर मंदिर पर बृहस्पतिवार को समोसे और चाट की ढकेल लगाने वाले दो पक्षों में पथराव हो गया। घटना में पिता और पुत्र घायल हो गए हैं। घायलों का मलखान सिंह जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

थाना देहली गेट क्षेत्र के मेलरोज बाईपास, श्मशान घाट के पास रहने वाले महावीर सिंह ने खेरेश्वर मंदिर पर महाशिवरात्रि के मेले में आलू की टिक्की, समोसे आदि की ढकेल लगाई। वहीं पर वहीं पर विष्णु, रवि, छोटे पुत्र इंद्रपाल भी गोलगप्पे की ढकेल लगाते हैं। बृहस्पतिवार को ग्राहकों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

मामला तूल पकड़ने पर पथराव शुरू हो गया। जिसमें कुलदीप और महावीर घायल हो गए। घायलों ने आरोप लगाया है कि उनके गल्ले में 15000 रुपये थे जो निकाल लिए गए हैं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। घायलों में मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed