{"_id":"66fe7077d5939fc89c072d7f","slug":"fierce-fighting-among-farmers-standing-in-line-for-fertilizer-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खाद के लिए लाइन में लगे किसानों में जमकर मारपीट, कपड़े फाड़े, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खाद के लिए लाइन में लगे किसानों में जमकर मारपीट, कपड़े फाड़े, हुआ हंगामा
Thu, 03 Oct 2024 03:53 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 03 Oct 2024 03:53 PM IST
सार
बडेसरा की साधन सहकारी समिति पर 18 टन डीएपी की सप्लाई हुई। डीएपी वितरण की सूचना पर किसानों की लाइन लग गई। अपराह्न करीब 12 बजे लाइन में लगे किसानों में धक्का मुक्की शुरू हो गई। इससे अव्यवस्था फैल गई। किसानों के बीच धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू हो गई।
विज्ञापन
किसानों के बीच मारपीट
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अतरौली में पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव बडेसरा में डीएपी के लिए लाइन में लगे किसानों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में कपड़े तक फट गए। हंगामा की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और किसानों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
3 अक्टूबर को बडेसरा की साधन सहकारी समिति पर 18 टन डीएपी की सप्लाई हुई। डीएपी वितरण की सूचना पर किसानों की लाइन लग गई। अपराह्न करीब 12 बजे लाइन में लगे किसानों में धक्का मुक्की शुरू हो गई। इससे अव्यवस्था फैल गई। किसानों के बीच धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू हो गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते किसानों में हाथापाई और मारपीट होने लगी। किसानों के कपड़े भी फट गए। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सचिव ने किसानों के बीच मारपीट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। किसानों ने एक दूसरे पर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसओ चरण सिंह ने बताया कि दो किसानों में आपस में मारपीट की सूचना मिली है। लूट की बात गलत है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन