फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fierce collision between car and canter on Gurugram road

Aligarh News: गुरुग्राम रोड पर कार और कैंटर में भीषण टक्कर, अलीगढ़ के तीन लोगों की मौत, पांच घायल

Fri, 30 Jun 2023 09:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 30 Jun 2023 09:27 PM IST
सार

शुक्रवार की सुबह जब वह गुरुग्राम रोड पर गोशाला के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे कैंटर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Fierce collision between car and canter on Gurugram road
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF

विस्तार

गुरुग्राम रोड पर गोशाला के पास शुक्रवार को सुबह करीब सवा चार बजे एक कैंटर व स्कॉर्पियो कार में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सामान्य अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतकों के परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिला के तालिव नगर गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र मनवीर सिंह ने कहा कि 29 जून को वह अपने गांव से विष्णु पुत्र सुरेश चंद्र, सोकिन पुत्र बबलू, इश्शु पुत्र फकीर खान, जितेंद्र पुत्र कैलाश, अफताब पुत्र बल्दुहा, यासीम पुत्र लतीब खान, ललित पुत्र कससिंह व भुंडासी गांव निवासी फिरोज पुत्र हबीब को लेकर अपनी स्कॉर्पियो कार में बैठाकर एनटीपीसी झाड़ली के पास सीमेंट फैक्टरी में लेकर आ रहा था। वह यहां पर हेल्पर का काम करते थे। शुक्रवार की सुबह जब वह गुरुग्राम रोड पर गोशाला के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे कैंटर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल अवस्था में विष्णु, सोकिन, इश्शु, फिरोज, आफताब, यासीम, जितेंद्र व ललित को कार से निकालकर एंबुलेंस की सहायता से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने जितेंद्र, आफताब व फिरोज को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। -शमशेर सिंह, डीएसपी, झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed