फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fertilizer reached the committees from PCF

Good News: पीसीएफ से समितियों पर पहुंची खाद, आज से होगा वितरण

Thu, 03 Oct 2024 01:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 03 Oct 2024 01:48 PM IST
सार

जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि फास्फेटिक उर्वरकों (डीएपी व एनपीके) की जिले में कोई कमी नहीं है। किसान आधार कार्ड व जोत बही के आधार पर ही आवश्यकतानुसार उर्वरक खरीदें।

विज्ञापन
Fertilizer reached the committees from PCF
सहकारी उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर जांच करते कृषि अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिले में खाद को लेकर चली मारामारी की खबरें अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद 2 अक्टूबर को कृषि विभाग की नींद खुली और गांधी जयंती का अवकाश होने के बाद भी समितियों पर खाद पहुंचाई गई। जिला कृषि अधिकारी सुबह ही पीसीएफ बफर भुकरावली एवं धनीपुर पहुंच गए और समितियों के लिए खाद को रवाना कराया।

विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि फास्फेटिक उर्वरकों (डीएपी व एनपीके) की जिले में कोई कमी नहीं है। किसान आधार कार्ड व जोत बही के आधार पर ही आवश्यकतानुसार उर्वरक खरीदें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीसीएफ बफर भुकरावली एवं धनीपुर से 2 अक्टूबर को सहकारी समिति आमदापुर, (बिजौली) को 18टन, जुलूपुर सिहौर (धनीपुर) 18 टन, सहकारी समिति बढ़ेसरा (बिजौली) 18 टन, सहकारी समिति पिलखुनिया (इगलास) 18 टन बैग, सहकारी समिति, कुलवा (लोधा) 18 टन, सहकारी समिति, गोलारा (इगलास) 18 टन, सहकारी समिति गौमत (खैर) 18 टन, सहकारी समिति खैर उत्तरी (खैर) 18 टन तथा कृभको धनीपुर मंडी 55 टन, आईएफएफडीसी करवन नदी 12.50 टन, आईएफएफडीसी मंगलायतन 10 टन, आईएफएफडीसी बेसवां 10 टन, आईएफएफडीसी मडराक 10टन, आईएफएफडीसी अरनी 15 टन, आईएफएफडीसी गोपी 05 टन, एग्री जंक्शन कृषि केंद्र लोधा 06 टन आपूर्ति हुआ है, जिसका वितरण गुरुवार से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed