{"_id":"650362c2abc43c794e0b3036","slug":"female-student-dies-after-being-crushed-by-school-bus-aligarh-news-c-298-1-gri1001-16-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्कूल की बस से कुचलकर महिला शिक्षामित्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्कूल की बस से कुचलकर महिला शिक्षामित्र की मौत
Fri, 15 Sep 2023 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
बृहस्पतिवार को दिन में करीब दो बजे राधारानी मंदिर मांट के समीप स्कूल की बस ने स्कूटी सवार दो महिला शिक्षामित्रों को रौंद दिया। इसमें एक महिला शिक्षामित्र की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है।
गोरई क्षेत्र के गांव कारौली निवासी बीना चौधरी पत्नी प्रहलाद सिंह और मथुरा के छटीकरा निवासी निवासी नीटू चौहान चिंता के वास स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षामित्र थीं। बीना चौधरी भी मथुरा में किराए पर कमरा लेकर रहती थीं। बृहस्पतिवार को स्कूल बंद होने के बाद दोनों स्कूटी से मथुरा लौट रही थीं। राधारानी मंदिर मांट के समीप फक्कड़ बाबा के पास वृंदावन के एक स्कूल की बस ने उन्हें कुचल दिया।
इससे बीना के पैर एड़ी से कटकर अलग हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए वृंदावन के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान बीना (35) ने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे तीन बेटी एक बेटे सहित परिजनों को रोता छोड़ गई हैं। सूचना पर पहुंची मथुरा के जमुनापार थाना पुलिस ने स्कूल बस के चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।