फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Female hostage in teacher house and robbery

महिला को बंधक बनाकर शिक्षक के घर में लूटपाट

Tue, 24 Nov 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ खैर।
अमर उजाला ब्यूरो/ खैर। Updated Tue, 24 Nov 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Female hostage in teacher house and robbery
सर्दी शुरू होने के साथ ही खैर में बदमाशों ने गतिविधयां बढ़ा दी हंै। सोमवार को दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने शिक्षक के घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश शिक्षक की पुत्रवधू को बंधक बनाकर नकदी और लाखों रुपये के जेवरात लूट ले गए हैं। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से कॉलोनी में भय का माहौल है।
विज्ञापन

 
महेंद्रपाल शर्मा पुत्र शिवचरन शर्मा प्राथमिक विद्यालय सभापुर में अध्यापक हैं। उनका ब्लॉक कॉलोनी कसीसो रोड पर मकान है। रोजाना की तरह सोमवार को वह स्कूल गए थे। घर में उनकी पुत्रवधू प्रतिभा पत्नी विनोद अकेली थी।
विज्ञापन


दोपहर साढ़े ग्यारह बजे के लगभग तीन युवक आए तथा दरवाजा खुलवाकर मास्टर जी से मिलने की बात कही। महिला ने इंकार किया तो बदमाश बोले की मास्टर जी के पैसे देने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 महिलाओं को बातों में लगाकर जबरन घर में घुस गए। देखते ही देखते तमंचा और चाकू निकाल लिया और प्रतिभा के कपड़े से हाथ-पैर और मुंह बांध दिए। शोर मचाने पर पति को जान से मारने की धमकी देकर एक तरफ बैठा दिया।

जिसके बाद अलमारी और बेड के अंदर से 20 हजार की नकदी, सोने की दो जंजीर, दो जोड़ी कान के झुमके, चार अंगूठी, दो मंगलसूत्र, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, चार जोड़ी बिछुआ आदि लाखों रुपये के जेवरात तथा एक मोबाइल लेकर भाग गए।


सीओ ओपी सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी किसी ने नहीं दी है। इंस्पेक्टर ने उन्हें बताया गया है कि तहरीर नहीं मिली है। इंस्पेक्टर को तहरीर मंगाकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed