फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Female devotee dies in accident, six injured

Aligarh News: वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, महिला श्रद्धालु की मौत, छह घायल

Tue, 25 Jun 2024 05:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 25 Jun 2024 05:48 AM IST
सार

चौड़ेरा वाली माता के दर्शन कर लौटते समय अज्ञात वाहन टेंपो में टक्कर मारकर निकल गया। इससे महिला की मौके पर मौत हो गई। टेंपो में मौजूद छह लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Female devotee dies in accident, six injured
दुर्घटनाग्रस्त टेंपो - फोटो : संवाद

विस्तार

24 जून की दोपहर करीब 12 बजे जवां सिकंदरपुर के पास अज्ञात वाहन ने एक टेंपो में टक्कर मार दी। इससे एक महिला श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह श्रद्धालु घायल हो गए। यह सभी बुलंदशहर जनपद में चौड़ेरा वाली माता का दर्शन कर अलीगढ़ शहर लौट रहे थे।

विज्ञापन


अलीगढ़ शहर के क्वार्सी थाने के गली नंबर एक निवासी रूबी पुत्री नेत्रपाल 22 जून को अपने मायके आई थी। 23 जून को परिवार के सदस्यों के साथ टेंपो से बुलंदशहर में चौड़ेरा वाली माता का दर्शन करने गई थी।
विज्ञापन


वहां से लौटते समय दोपहर करीब 12 बजे जवां सिकंदरपुर के पास अज्ञात वाहन उनके टेंपो में टक्कर मारकर निकल गया। इससे 24 वर्षीय रूबी पत्नी पिंटू चौहान निवासी खुशालगढ़ी थाना अनूपशहर जिला बुलंदशहर की मौके पर मौत हो गई। टेंपो में मौजूद अलका, मोनिका, शैली, वंश और वंदना सहित टेंपो चालक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के अन्य लोग दूसरे टेंपो में पीछे चल रहे थे, जो हादसा होते ही मौके पर पहुंच गए। वहीं ग्रामीणों सहित पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। परिवार वालों के अनुसार रूबी के दो साल की एक बेटी है और वह गर्भवती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed