फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Female constable posted at one stop center committed suicide by consuming poison

Aligarh: वन स्टॉप सेंटर में तैनात महिला सिपाही ने परिचित के घर जाकर खाया जहर, हुई मौत, एक हिरासत में

Tue, 13 Feb 2024 10:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 13 Feb 2024 10:40 PM IST
सार

अलीगढ़ के वन स्टॉप सेंटर में तैनात महिला सिपाही ने परिचित के घर जाकर जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले में एक परिचित को हिरासत में लिया है। परिजन फिलहाल शव साथ ले गए हैं। किसी तरह के आरोप सामने नहीं आए हैं।

विज्ञापन
Female constable posted at one stop center committed suicide by consuming poison
जहर खाया - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ में क्वार्सी थाने के बगल में स्थित वन स्टॉप सेंटर में तैनात इटावा की महिला सिपाही ने 12 फरवरी रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसने यह कदम गांधीपार्क इलाके में एक परिचित के घर पहुंचकर उठाया। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


मूल रूप से इटावा सैफई के गांव अजवां की अर्चना यादव के पति देवेन्द्र यादव की वर्ष 2018 में दुर्घटना से मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी पुलिस में सिपाही पद पर नौकरी लगी। वर्तमान में वह क्वार्सी थाना परिसर के पुलिस आवास में पांच वर्षीय बेटा दर्श व बेटी जीवा संग रह रही थी। वन स्टॉप सेंटर में तैनाती थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 12 फरवरी दोपहर करीब दो बजे वह ड्यूटी के बाद किसी परिचित के घर गांधीपार्क के मोहल्ला श्याम विहारी में चली गई। वहां किसी बात पर विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। इस पर परिचित ही उसे पास के नर्सिंग होम में ले गया। जहां से जेएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान महिला सिपाही को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना पर पुलिस ने इटावा से परिजन बुला लिए। 13 फरवरी की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने परिचित व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। परिजन फिलहाल शव साथ ले गए हैं। किसी तरह के आरोप सामने नहीं आए हैं। इंस्पेक्टर क्वार्सी सुभाष कठेरिया के अनुसार महिला सिपाही द्वारा एक परिचित के घर जाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। मामले में परिवार की तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कई पहलुओं पर जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed